यंग पेसर्स के लिए BCCI का स्पेशल कैंप: बेंगलुरु NCA में 22 युवा तेज गेंदबाज पहुंचे, इनमें 14 सीनियर और 8 अंडर 19 के बॉलर
Published:
3 min read

BCCI का कैप गेंदबाजो के लिए बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में चल रहा है। (फोटो क्रेडिट:सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पेस बॉलिंग की नई जेनरेशन को तैयार करने के मकसद से BCCI ने एक खास कैंप का लगाया है। यह कैंप बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में चल रहा है। इसमें कुल 22 तेज गेंदबाज शामिल किए गए हैं। इनमें 14 सीनियर और 8 अंडर-19 के पेसर हैं।
फिटेनेस पर फोकस
कैंप में प्लेयर को कई तरह की ट्रेनिंग दी जाएंगी। सबसे पहले उनकी फिटनेस पर काम किया जाएगा। इसके बाद बॉलिग एक्शन को सुधारने और मैच कंडीशन के हिसाब से बॉलिंग स्किल्स सिखाई जा रही हैं इसके अलावा पिच को समझकर बॉलिंग की स्ट्रैटेजी पर भी फोकस किया जा रहा है। कैंप में गेंदबाज को यह भी बताया जाएगा कि उनको कहां सुधार करना है ।
ऑस्ट्रेलिया के ट्रॉय कूले हैं NCA में कोच
NCA कैंप की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के ट्रॉय कूले ने संभाली है। वो यहां बॉलिंग के हेड कोच हैं। उन्होंने हर खिलाड़ी को ध्यान से देखा और उनकी बॉलिंग पर काम किया।
At the BCCI Centre of Excellence, fourteen Targeted and eight Under-19 fast bowlers took part in the Fast Bowling Development program which has been a key initiative in the last few years 🙌
— BCCI (@BCCI) August 17, 2025
In addition to the players going through fitness evaluations, they also worked on skill… pic.twitter.com/3HlQhSEu5u
BCCI ने बनाया बैकअप प्लान
पिछले कुछ समय में टीम इंडिया में कई फास्ट बॉलर आए हैं। हालांकि कुछ इंजर्ड हो जाते हैं। इससे टीम को परेशानी आती है। अब BCCI ने बैकअप प्लान बनाया है।
हाल ही खत्म हुई इंडिया-इंग्लैंड सीरीज में आकाशदीप और अर्शदीप इंजरी के चलते बाहर हो गए थे।
NCA के कैंप में दिल्ली के हर्षित राणा, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, सूर्यांश शेडगे, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह चरक और अंशुल कम्बोज को शामिल किया गया है।
श्रेयस अय्यर ने भी ज्वॉइन किया कैंप
कैंप के दौरान कुछ और प्लेयर की मौजूदगी भी चर्चा का करण बन रही है। RCB के लिए खेलने वाले लेग स्पिनर सुयश शर्मा और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी इस कैंप में दिखाई दिए। हालांकि यह खासतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए शुरू किया गया था। यह दोनों अपनी फिटनेस, रिकवरी या किसी खास ट्रेनिंग सेशन के लिए यहां पहुंचे हैं।
10 सितंबर को इंडिया का पहला मैच
टीम इंडिया के शेड्यूल की बात करें तो टीम का पहला फोकस एशिया कप है। ये 9 सितंबर से शुरू होने वाला है। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को UAE से होना है।

