BCCI की रडार पर वैभव और अभिषेक: भारतीय बोर्ड ने कहा- हर गेंद पर सिक्स नहीं चलेगा, समझदारी से खेलना होगा
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार हार के बीच BCCI सिर्फ नतीजों पर ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के खेलने के तरीके पर भी नजर रखे हुए है। खासकर ओपनर अभिषेक शर्मा और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की फियरलेस बल्लेबाजी पर बोर्ड की खास निगाह है।
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का मानना है कि दोनों की छक्के लगाने की काबिलियत बेहतरीन है, लेकिन उन्हें सही समय और सही कंडीशन के हिसाब से इस्तेमाल करना सीखना होगा।
टीम इंडिया ने टी20 सीरीज गंवाई
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज गंवा दी है। चार मैच के बाद टीम 0-3 से पीछे है। इससे पहले टीम आयरलैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज 0-2 से हार चुकी है। ऐसे में नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम अब भी पहली जीत की तलाश में है।
BCCI सोर्स ने कहा- अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की पावर-हिटिंग टीम की ताकत है, लेकिन हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की आदत पर कंट्रोल होना चाहिए। बोर्ड चाहता है कि दोनों बल्लेबाज मैच की कंडीशन को समझकर अपने शॉट चुनें।

वैभव का हालिया फॉर्म
15 साल के वैभव ने इंग्लैंड दौरे पर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि शुरुआती तीन मैचों में वह 14, 13 और 15 रन ही बना सके और बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वैभव ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 776 रन बनाए, सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाए और ऑरेंज कैप समेत कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली थी।

अभिषेक ने 6 मैच में 1 फिफ्टी लगाई
दूसरी ओर अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन वैभव से बेहतर रहा है। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 49 और 0 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड सीरीज में उनके स्कोर 59, 43, 10 और 16 रहे हैं। उन्होंने अच्छी शुरुआत तो दी, लेकिन अब तक कोई मैच जिताने वाली पारी नहीं खेल सके।

