NCA में ट्रेनिंग करेगी नेपाल टीम : T20I वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए BCCI ने मौका दिया; अफगान टीम के होम ग्राउंड भी भारत में ही हैं
Published:
3 min read

NCA में ट्रेनिंग करेगी नेपाल की टीम T20I वर्ल्ड कप की तैयारी करेगी। (X/BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने नेपाल क्रिकेट टीम के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। BCC ने नेपाल टीम को बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में प्रैक्टिस करने का मौका दिया है। इसका मकसद ये है कि नेपाल टीम टी20 वर्ल्ड कप की अच्छी तैयारी कर सके। यह वर्ल्ड कप अगले साल भारत में ही खेला जाना है।
इससे पहले भी BCCI ने अफगानिस्तान टीम को धर्मशाला, दिल्ली और फिर देहरादून में प्रैक्टिस करने की फैसेलिटी दी थी। अफगान टीम अब भी बतौर होम ग्राउंड हमारे ही मैदानों का इस्तेमाल करती है।
स्किल्स और फिटनेस पर ज्यादा फोकस
नेपाल टीम इन दिनों NCA में तैयारी कर रही है। अक्टूबर में होने वाले T20I वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स की तैयारी के लिए नेपाल की टीम भारत में दो हफ्ते के कैंप में हिस्सा ले रही है। इस कैंप में खिलाड़ियों की स्किल्स, फिटनेस और मैच प्रैक्टिस पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
BCCI का पोस्ट
BCCI ने ‘X’ (पहले ट्विटर) पर बताया कि नेपाल टीम ने यहां की सुविधा का इस्तेमाल किया और टी 20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स के लिए खुद को तैयार किया।नेपाल की टीम ने पिछले साल अगस्त में भी इसी सेंटर में ट्रेनिंग की थी और भारत में प्रैक्टिस में भी हिस्सा लिया था। इस बार का कैंप खासतौर पर प्लेयर के खेल को और अच्छा करने के लिए है और उन्हें बड़े मुकाबलों के लिए तैयार कर रहे।
T20I वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका होस्ट करेंगे
T20I वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स अक्टूबर में होंगे। इसके बाद वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका होस्ट करेंगे जो 2026 में अगले साल खेला जाएगा।
नेपाल क्रिकेट को एक्सपोजर मिलना जरूरी
नेपाल क्रिकेट टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में नई है। लिहाजा, उससे अच्छी ट्रेनिंग और एक्सपोजर की जरूरत है। उन्होंने पिछले कुछ साल में अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर टी20 और वनडे में। नेपाल को अभी टेस्ट नेशन का दर्जा नहीं मिला है। नेपाल के प्लेयर जैसे संदीप लामिछाने और रोहित पोडेल ने नाम कमाया है। हालांकि टीम को अभी और एक्सपीरियंस और अच्छे मैचों की जरूरत है। नेपाल क्रिकेट बोर्ड BCCI से मदद से अपनी टीम को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।
अफगानिस्तान टीम अब कामयाब
अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम तेजी से खेल में सुधार कर रही है। 2017 में उन्हें टेस्ट प्लेइंग कैटेगरी में शामिल किया गया। ये किसी भी देश के लिए बड़ा अचीवमेंट होता है। उनके पास राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे प्लेयर हैं। ये दुनिया की तमाम लीग्स में खेलते हैं। अफगानिस्तान टीम पाकिस्तान समेत कई बड़ी टीम को हरा चुकी है।

