BCCI ने ठुकराई ICC की रिक्वेस्ट: आयुष म्हात्रे ने भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया
Published: Updated:
2 min read

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ से हाथ नहीं मिलाया। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क: खेल के मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भारतीय प्लेयर्स के हाथ नहीं मिलाने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार (14 दिसंबर) को एशिया कप अंडर-19 में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ। इस दौरान भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तानी कैप्टन फरहान यूसुफ से हाथ नहीं मिलाया।
जबकि बीते दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने BCCI से रिक्वेस्ट की थी कि प्रोटोकॉल को फॉलो किया जाए। अब हाथ मिलाने का सिलसिला शुरू करने की अपील की थी।
यह भी पढ़ें : 'तीसरे से लेकर छठे नंबर तक बल्लेबाजी कर सकता हूं': तिलक वर्मा ने गंभीर के बैटिंग ऑर्डर में एक्सपेरिमेंट का बचाव किया
आईसीसी की रिक्वेस्ट नजरअंदाज
ICC ने BCCI से जूनियर-लेवल क्रिकेट को राजनीति से दूर रखने का अनुरोध किया था और यह भी कहा था कि दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाएं। हालांकि, BCCI ने अपनी पहले से चली आ रही पॉलिसी को जारी रखा।
दोनों कप्तानों ने नहीं किया आई कॉन्टैक्ट
आयुष म्हात्रे ने टॉस के बाद फरहान यूसुफ से हाथ नहीं मिलाया। इस दौरान पाकिस्तानी कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। म्हात्रे बिना हाथ मिलाए उनके पीछे खड़े रहे। प्रेजेंटर के साथ बातचीत के बाद यूसुफ ने बिना आई कॉन्टैक्ट किए माइक्रोफोन म्हात्रे को दे दिया और सीधे डगआउट में चले गए।
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद किसी भी खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया है। सीनियर मेन्स एशिया कप, विमन्स ODI वर्ल्ड कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप T20 में भी यही देखने को मिला था।

