लॉर्ड्स में हिटमैन का आखिरी ODI नहीं होगा: BCCI सेक्रेटरी बोले- रोहित अब भी वनडे प्लानिंग का हिस्सा, उनके रिटायरमेंट पर कोई चर्चा नहीं
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा ODI रविवार (19 जुलाई) को खेलना है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यह रोहित शर्मा के कॅरियर का आखिरी मैच हो सकता है। इस मैच के बाद वे संन्यास ले लेंगे। हालांकि अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इन दावों को गलत बताया है। सैकिया ने कहा कि रोहित अब भी भारतीय टीम की प्लानिंग का हिस्सा हैं।
सैकिया ने न्यूज एजेंसी से कहा- मीडिया में रोहित के फ्यूचर को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन बोर्ड में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि लॉर्ड्स का मैच उनका आखिरी वनडे होगा। रोहित अभी भी भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं और जब तक वह टीम की प्लानिंग में रहेंगे, तब तक खेलते रहेंगे। हालांकि रोहित अगले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर सैकिया ने कोई बात नहीं कही।

रिपोर्ट्स में रिटायरमेंट का दावा किया गया
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारतीय टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। यशस्वी जायसवाल को लंबे समय तक टीम में मौका देने की तैयारी है। रोहित 2027 के वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा नहीं है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि सिलेक्टर ने रोहित को अपनी सोच बता दी है और अब फैसला उनके ऊपर है कि वह आगे खेलना चाहते हैं या नहीं। इस रिपोर्ट के साथ ही भी दावा किया गया कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी मैच रोहित के कॅरियर का भी आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है।

यह भी पढे़ं...

