मैं कार्टून की तरह खड़ा था,उन्होंने मुझसे ट्रॉफी ही नहीं ली : BCCI के तीखे सवालों पर PCB चीफ का जवाब; BCCI ने कहा- ट्रॉफी आपकी जागीर नहीं
Published: Updated:
3 min read

एशिया कप 2025 में जीत के बाद टीम इंडिया ने PCB और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी और इंडिविजुअल मोमेंटोज (स्मृति चिन्ह) लेने से इनकार कर दिया था।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 में जीत के बाद टीम इंडिया ने PCB और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी और इंडिविजुअल मोमेंटोज (स्मृति चिन्ह) लेने से इनकार कर दिया था। नकवी पाकिस्तान सरकार में होम मिनिस्टर भी हैं। इसके बाद नकवी ने अपने एक स्टाफ को इशारा किया और वो ग्राउंड से ट्रॉफी लेकर रफूचक्कर हो गया। BCCI ने PCB चीफ की इस हरकत के खिलाफ एक तरह से जंग का ऐलान कर दिया है। इसकी शिकायत ICC से की गई है।
मंगलवार को ACC और ICC के मेंबर्स की दुबई में मीटिंग हुई। इस दौरान BCCI ने इस मुद्दे पर नकवी को उनकी इस हरकत पर चौतरफा घेरा। मीटिंग में BCCI की तरफ से वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला शामिल हुए। उन्होंने नकवी से तीखे और सीधे सवाल पूछे। इस दौरान नकवी बिल्कुल हेल्पलेस नजर आए।
अब मीटिंग की इनसाइड स्टोरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- नकवी अव्वल तो इस मीटिंग में आने के लिए तैयार ही नहीं थे, जब प्रेशर पड़ा तो पहुंचे। इसके बाद शुक्ला ने उन्हें हर सवाल का जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्ला ने साफ तौर पर नकवी से कहा- आप को ये जान लेना चाहिए कि एशिया कप की ट्रॉफी ACC की थी। यह आपकी पर्सनल प्रॉपर्टी या एसेट नहीं है। आप इसे होटल लेकर कैसे चले गए। स्टेज पर और भी गेस्ट थे। अगर हमारी टीम आपके हाथों से ट्रॉफी रिसीव नहीं करना चाहती थी तो कोई और गेस्ट उसे दे सकता था। BCCI ये हरकत बर्दाश्त नहीं करेगा, ICC को इस पर एक्शन लेना ही होगा।

रुआंसे हो गए नकवी
रिपोर्ट्स के मुताबिक- शुक्ला के सख्त रुख को देखकर PCB चीफ सकते में आ गए। उन्हें इतने कड़े रवैये की उम्मीद तक नहीं थी। बाद में उन्होंने कहा- मैं वहां कार्टून की तरह खड़ा था। किसी इंडियन प्लेयर ने मुझसे हाथ तक नहीं मिलाया, आखिर मैं ACC का भी चीफ हूं। टीम इंडिया और उनके मैनेजमेंट ने मुझे पहले क्यों नहीं बताया कि वो मेरे हाथों से ट्रॉफी या स्मृति चिन्ह नहीं लेंगे। हमारी टीम ने तो स्मृति चिन्ह शौक से लिए। यह कहते वक्त नकवी रुआंसे नजर आए।
इसके जवाब में शुक्ला ने कहा- ये कोई नियम या कानून नहीं है कि आप किसी से हाथ मिलाएं। ये टीम का फैसला था कि वो आपसे ट्रॉफी रिसीव नहीं करेंगे।

टीम इंडिया को कांग्रेचुलेशन नहीं दूंगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक- नकवी ने कहा कि वो जीत के बाद टीम इंडिया को बधाई देना चाहते थे, लेकिन मीटिंग में उन्होंने कहा कि वो अब ऐसा नहीं करना चाहते। हालांकि, मीटिंग में मौजूद BCCI के एक और मेंबर आशीष सेलार ने उन्हें बधाई देने के लिए भी मजबूर कर दिया। अब ये तय हो गया है कि ट्रॉफी टीम इंडिया को मिलेगी और ये ACC ऑफिस से BCCI की टीम कलेक्ट करेगी। इसे भारत लाया जाएगा।

