कम हो सकती है कोहली-रोहित की सैलरी: BCCI की AGM में होगा फैसला, एक ग्रैड हो सकता है डाउन
Published: Updated:
2 min read

BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 22 दिसंबर को होगी, जिसमें नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा होना है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हर साल खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी करता हैं। इसमें चार कैटेगरी A+, A, B और C होती हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट से यह तय होता है कि खिलाड़ियों को पूरे साल कितनी फीस मिलेगी।
BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 22 दिसंबर को होगी, जिसमें नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा होना है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले कॉन्ट्रैक्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा की सैलरी कम की जा सकती है।
विराट-रोहित अभी ग्रैड A+ में
विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी A+ ग्रेड में हैं। इस कैटेगरी के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ सैलरी मिलती है। इन दोनों दिग्गजों ने टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। वे सिर्फ वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं। उन्हें A ग्रेड में डाला जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो उनकी सैलरी घटकर 5 करोड़ हो जाएगी।
BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम खिलाड़ियों के तीनों फॉर्मेट में परफॉर्मेंस को देख कर होता है। जो खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, उन्हें A+ कैटेगरी में रखा जाता है। पिछले साल अप्रैल 2025 में जारी किए गए कॉन्ट्रैक्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा A+ कैटेगरी में थे।
गिल A+ कैटेगरी आ सकते हैं
इस बार शुभमन गिल को A+ कैटेगरी में प्रमोट किया जा सकता है। वह टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कप्तान हैं और T20I में उप-कप्तान हैं। गिल अभी ग्रेड A में हैं और सालाना 5 करोड़ कमाते हैं। अगर उन्हें प्रमोट किया जाता है तो उनकी सैलरी बढ़कर 7 करोड़ हो जाएगी।
BCCI का ग्रेडिंग सिस्टम परफॉर्मेंस, कंसिस्टेंसी और डोमेस्टिक क्रिकेट को देख कर दिया जाता है। कुछ खिलाड़ियों को तो डोमेस्टिक क्रिकेट न खेलने की वजह से कॉन्ट्रैक्ट से भी हटा दिया गया है।

