भारतीय क्रिकेट बोर्ड का बैंक बैलेंस 20 हजार करोड़: 5 साल में 14.6 हजार करोड़ की इनकम; इंटरनेशनल सीरीज-टूर्नामेंट में हुआ नुकसान
Published:
2 min read

भारतीय बोर्ड को बैंक डिपोजिट पर 986.45 करोड़ रुपए का इंटरेस्ट मिला है। पिछले साल यह इनकम 533.05 करोड़ रुपए थी। (BCCI Logo)
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की लगातार बम्पर कमाई हो रही है। स्टेट एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 महीने पहले बोर्ड का बैंक बैलेंस 20,686 करोड़ रुपये था। इस साल यह बैलेंस तेजी से बढ़ने की उम्मीद है, जिसका असेसमेंट 28 सितंबर को एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में हो सकता है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारतीय बोर्ड लगातार हजारों करोड़ रुपये का टैक्स दे रहा है। 2024 की AGM में बैंक स्टेटमेंट सब्मिट किया गया था, जिसमें बताया गया था कि 2019 से BCCI का बैंक बैलेंस 6,059 करोड़ रुपए से बढ़कर 20,686 करोड़ रुपए हो गया था। यह बैलेंस सभी स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को रुपए बांटने के बाद था।
जनरल फंड में 4082 करोड़ का फायदा
इस तरह BCCI को 5 साल में 14,627 का फायदा हुआ। पिछले फाइनेंशिएल ईयर में 4,193 करोड़ ज्यादा मिले थे। जबकि 2019 से जनरल फंड भी 7,988 करोड़ रुपए हो गया है। इससे पहले 3,906 करोड़ रुपए था।
यह भी खबरें चल रही हैं कि BCCI टैक्स नहीं दे रहा है। यह सिर्फ अफवाह हैं। भारतीय बोर्ड ने पिछले फाइनेंंशिएल ईयर में 3150 करोड़ रुपए बतौर टैक्स अलग से रखे थे।
इंटरनेशनल सीरीज-टूर्नामेंट में नुकसान
BCCI की कमाई और भी ज्यादा हो सकती थी, लेकिन पिछले साल इंटरनेशनल सीरीज-टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स में 2,524.80 करोड़ की बजाय 813.14 करोड़ की कमाई हुई थी।
स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के लिए भी हर साल अच्छा सा अमाउंट दिया जाता है। 2023-24 में 1,990.18 करोड़ रुपए दिए गए थे। इस बार यानी 2024-25 में यह फंड बढ़ाकर 2,013.97 किया गया है।
2023-24 अकाउंट ऑडिट स्टेटमेंट के कुछ की-पॉइंट्स इस प्रकार हैं...
विदेशी दौरों से कमाई: मेन्स सीनियर इंटरनेशनल टूर और इवेंट से भारतीय बोर्ड को पिछले साल नुकसान हुआ है। उसकी कमाई 361.22 करोड़ रुपए हुई, जो इससे पिछले साल 642.78 करोड़ रुपए थी।
इन्वेस्टमेंट इनकम: भारतीय बोर्ड को बैंक डिपोजिट पर 986.45 करोड़ रुपए का इंटरेस्ट मिला है। पिछले साल यह इनकम 533.05 करोड़ रुपए थी।
सरप्लस: इस फाइनेंशिएल ईयर में सरप्लस 1,623.08 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 1,167.99 करोड़ रुपये था।
फंड्स: BCCI ने 1200 करोड़ रुपए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, 350 करोड़ रुपए प्लेटिनम जुबली बेनेवोलेंट फंड और 500 करोड़ रुपए क्रिकेट के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए दिए।

