राज्यों की T20 लीग्स पर फिक्सिंग का साया: एंटी करप्शन यूनिट नजर रखेगी; बुकी प्लेयर्स, टीम ओनर्स और मैनेजर्स से कॉन्टैक्ट कर रहे
Published: Updated:
3 min read

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) का 10वां एडिशन डिंडीगुल और चेन्नई में 23 अगस्त तक खेला जाएगा। (फोटो सोर्स - @TNPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) की एंटी करप्शन यूनिट( ACSU) ने अब स्टेट T20 लीग्स पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है। पहले ACSU का फोकस टेस्ट, IPL और बड़े इंटरनेशनल मैच पर ज्यादा रहता था, लेकिन अब स्टेट लीग्स के मैच पर भी उसकी पैनी नजर है।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ बुकी लगातार प्लेयर्स, टीम ऑनर्स और मैनेजर्स से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से ACSU ने स्टेट T20 लीग्स की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। कुछ टीम ऑनर्स, ऑर्गनाइजर्स और प्लेयर्स भी ACSU के रडार पर हैं।
TNPL से निगरानी बढ़ी
यह एक्शन तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में करप्शन एक्टिविटी सामने आने के बाद हुआ। पिछले सीजन से ही कुछ TNPL टीमों पर ACSU की नजर थी। सूत्रों के मुताबिक, बुकी के प्लेयर्स, ऑनर्स और मैनेजर्स से कॉन्टैक्ट करने का मामला सिर्फ TNPL तक सीमित नहीं है। यही वजह भी है कि दूसरी स्टेट T20 लीग्स पर भी नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़़े: गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर ऋषभ पंत आउट: कैफ बोले- मैच की सिचुएशन समझनी चाहिए थी; फैन्स ने टीम से निकालने की मांग की

क्विक मनी का लालच
ACSU के मुताबिक, बुकी कुछ प्लेयर्स और टीम से जुड़े लोगों को क्विक मनी का लालच देते हैं। स्टेट लीग्स में कई क्लब लेवल के प्लेयर्स भी खेलते हैं। ऐसे में उनके बुकी के जाल में फंसने का खतरा ज्यादा माना जाता है।
ACSU होटल में प्लेयर्स और टीम ऑफिशियल्स की मीटिंग्स पर भी नजर रख रही है। नियम तोड़ने वाले हर एक व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
प्लेयर के पास अनडिक्लेयर मोबाइल
इसी बीच TNPL में एक तमिलनाडु के ऑलराउंडर को बाकी सीजन से बाहर कर दिया गया। उसके पास Player and Match Officials Area ( PMOA) में एक अनडिक्लेयर मोबाइल फोन मिला था।
सूत्रों के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है। ACSU अलग-अलग स्टेट लीग्स में प्लेयर्स को PMOA में मोबाइल यूज करते हुए पकड़ चुकी है।
गलती नजरअंदाज नहीं होगी- BCCI
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि यह एक माइनर इंसिडेंट था। ACSU ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने साफ किया कि गेम की इंटीग्रिटी से जुड़ी छोटी से छोटी बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
BCCI ने 2018 में स्टेट लीग्स के लिए गाइडलाइंस जारी की थीं। इनमें हर टूर्नामेंट में कम से कम दो ACSU अधिकारियों की मौजूदगी, एंटी करप्शन अवेयरनेस प्रोग्राम और PMOA के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर CCTV कैमरे लगाना शामिल है।

