बार्सिलोना Vs रियल मैड्रिड लीजेंड्स मैच 25 को : कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मुकाबला; दोनों क्लब से मेसी-रोनाल्डो खेल चुके
Published: Updated:
2 min read

बार्सिलोना और रियल मैड्रिड स्पेनिश फुटबॉल के 2 बड़े राइवल क्लब हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. फुटबॉल फैंस को एक बार फिर कोलकाता में दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। 25 नवंबर 2026 को बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के लीजेंड्स (Barcelona vs Real Madrid Legends ) के बीच एग्जीबिशन मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला साल्ट लेक स्टेडियम ( Salt Lake Stadium) में होगा।
पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री इंद्रनील खान ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मैच की अनाउंसमेंट की।
25 नवंबर को मुकाबला
बार्सिलोना और रियल मैड्रिड स्पेनिश फुटबॉल के 2 बड़े राइवल हैं। दोनों के बीच होने वाले मुकाबले को 'एल क्लासिको' कहा जाता है। इस राइवलरी में लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लुका मोड्रिच और नेमार जैसे बड़े खिलाड़ी खेल चुके हैं। हालांकि, 25 नवंबर को होने वाले मैच में कौन-कौन से लीजेंड्स खेलेंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़े : IND vs WI 4th T20I आज: टीम इंडिया सीरीज जीतने उतरेगी, वैभव को आखिरी मैच में मौका देने की सलाह

IND Vs BRA और IND Vs URU मैच हुए
इससे पहले साल्ट लेक स्टेडियम में भारतीय टीम के 2 इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच हुए थे। भारत ने 3 अक्टूबर को ब्राजील और 6 अक्टूबर को उरुग्वे का सामना किया था। ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया था। वहीं, उरुग्वे के खिलाफ भारत को 6-1 से हार मिली।
इस मैच में अनिरुद्ध थापा ने गोल किया था। वह सीनियर इंटरनेशनल फुटबॉल में उरुग्वे के खिलाफ गोल करने वाले दूसरे भारतीय बने।

