बांग्लादेश वुमन टीम की कप्तान पर जूनियर्स को पीटने का आरोप: पूर्व पेसर बोलीं- जूनियर को रूम में बुलाकर थप्पड़ मारे; बोर्ड ने कहा-आरोप गलत
Published:
3 min read

निगार सुल्ताना ज्योति
स्पोर्ट्स डेस्क. बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम इन दिनों एक बड़े विवाद में फंसी हुई है। टीम की पूर्व तेज गेंदबाज जहांआरा आलम ने कप्तान निगार सुल्ताना ज्योति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जहांआरा का कहना है कि ज्योति टीम की जूनियर खिलाड़ियों को मारती-पीटती हैं और टीम में पॉलिटिक्स भेदभाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, Bangladesh Cricket Board (BCB) ने इन सभी बातों को झूठा और गलत बताया।
जूनियर को कमरे में बुलाकर थप्पड़ लगाया
जहांआरा ने एक इंटरव्यू में कहा- यह कोई नई बात नहीं है। ज्योति जूनियर्स को बहुत पीटती हैं। वर्ल्ड कप के दौरान कई जूनियर लड़कियों ने मुझसे कहा कि दीदी मैं अब ये काम नहीं करूंगी, वर्ना फिर थप्पड़ पड़ेगा। लडकी ने कहा कि उन्हें कल ही मारा गया था। दुबई टूर में भी उन्होंने एक जूनियर को कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा था।
टीम में आपसी मतभेद
जहांआरा ने आगे कहा- टीम में बहुत पॉलिटिक्स और भेदभाव है। कुछ प्लेयर को हर तरह की फैसिलिटी दी जाती है, जबकि बाकी को नजरअंदाज कर दिया जाता है। मैं अकेली नहीं हूं, लगभग हर टीम मेट किसी न किसी तरह से परेशान है। 2021 से ही सीनियर प्लेयर पर दबाव डालना शुरू हुआ था ताकि हमें टीम से हटाया जा सके।
![]()
BCB ने इस आरोपों को खारिज किया
BCB ने जहांआरा के इस आरोप को गलत बताया है। बोर्ड ने कहा कि पूरा बयान झूठा है। यह टीम का मनोबल और यूनिटी तोड़ने की साजिश है। महिला टीम इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान इस तरह के बयान देना टीम में फूट डालने जैसा है।
कप्तान का बयान
बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने सोशल मीडिया पर कहा- मेरे चुप रहने का मतलब यह नहीं कि मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। हमारी टीम बांग्लादेश की इज्जत है। जब किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर किया जाता है या उसका फॉर्म खराब होता है, तब वह टीम के माहौल को नेगेटिव बताने लगती है। प्लेयर के साथ वॉयलेंस करेंगे तो कैसे चलेगा। टीम को आगे ले जाना हमारा पहला मकसद है।
1 ही मैच जीती बांग्लादेश
2025 वुमन्स वर्ल्ड कप में बांग्लादेश महिला टीम का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा नहीं रहा। टीम आठ टीमों में सातवें स्थान पर रही और केवल एक मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीत पाई।
बांग्लादेश के लिए 52 ODI खेले
जहांआरा आलम बांग्लादेश की एक्सपीरियंस बॉलर हैं। 52 वनडे और 83 टी20 मैच खेले हैं। 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने आखिरी बार बांग्लादेश के लिए खेला था। जनवरी 2025 में उन्होंने मेंटल हेल्थ का हवाला देकर क्रिकेट से ब्रेक लिया था

