लिटन दास ने रिजवान को स्लेज किया: कहा- पाकिस्तान में इसकी इमेज खराब, आउट होगा तो देश वापस नहीं जा पाएगा
Published:
3 min read

मोहम्मद रिजवान ने अप्रैल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ ODI डेब्यू किया था।( फोटो सोर्स-@IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टेस्ट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है। दोनों टीम के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मीरपुर में खेला गया। इस मैच के दूसरी पारी में बैटिंग के दौरान बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान को ट्रोल किया। इसके कुछ ओवर बाद नाहिद राणा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

लिटन दास ने स्टंप माइक पर ट्रोल
38वें ओवर में लिटन दास स्टंप के पीछे से तैजुल इस्लाम से बात करते हुए रिजवान का मजाक उड़ाते नजर आए। उन्होंने कहा - रिजवान अब सिर्फ विकेट बचाने के लिए खेलेंगे। पाकिस्तान में उनकी इमेज पहले से खराब है। अगर वह बड़ा शॉट खेलकर आउट हो गए तो देश वापस नहीं जा पाएंगे।
कुछ ओवर बाद नाहिद राणा ने रिजवान को 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली बॉल पर बोल्ड कर दिया। रिजवान बॉल की लाइन छोड़ बैठे। बॉल अंदर आई और मिडिल स्टंप उड़ा गई।
पहले ये वीडियो देखें
बांग्लादेश को पहली पारी में 27 रन की बढ़त
मीरपुर टेस्ट में पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था। इसके बाद बांग्लादेश टीम ने पहली पारी में 413 रन बनाए। इस दौरान कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। मोमिनुल हक ने 91 और मुस्तफिजुर रहमान ने 71 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने 5 और शाहीन शाह अफरीदी ने 3 विकेट लिए।
पाकिस्तान टीम अपनी पहली पारी में 386 रन ही बना सकी। उसके लिए अजान अवैस ने 103 रन की शतकीय पारी खेली। अब्दुल्लाह फजल ने 60, मोहम्मद रिजवान ने 59 और सलमान आगा ने 58 रन बनाए। जबकि मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट लिए।
पाकिस्तान को मिला 268 का टारगेट
इस तरह बांग्लादेश को पहली पारी में 27 रन की बढ़त मिली। फिर बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 240 रन बनाकर पारी घोषित की। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 87 और मोमिनुल हक ने 57 रन बनाए। हसन अली और नोमान अली ने 3-3 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी को 2 सफलता मिली। इस तरह पाकिस्तान के सामने 268 रन का टारगेट सेट किया।
जवाब में पाकिस्तान की टीम 163 रन पर ही ढेर हो गई। अब्दुल्लाह फजल ने 66 और सलमान आगा ने 26 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 5 विकेट लिए। तैजुल इस्लाम और तस्कीन अहमद को 2-2 सफलता मिली।

