भूकंप की वजह से Bangladesh vs Ireland टेस्ट रुका : ढाका में प्लेयर्स ग्राउंड पर बैठे, दर्शक भी सीटों से उठकर बाउंड्री रोप्स पर आए
Published:
2 min read

बांग्लादेश के लोकल टाइम के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 10.38 बजे (भारत में सुबह 10.08 बजे) महसूस हुए। प्लेयर्स और अंपायर पिच के करीब जाकर खड़े हो गए।
स्पोर्ट्स डेस्क.ढाका. बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान राजधानी ढाका में बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल चल रहा था। भूकंप का अहसास होते ही प्लेयर्स मैदान पर बैठ गए। कुछ प्लेयर्स एक जगह जुट गए। करीब तीन मिनट खेल रुका रहा। इसके बाद इसे फिर शुरू किया गया।
खौफ में दर्शक
बांग्लादेश के लोकल टाइम के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 10.38 बजे (भारत में सुबह 10.08 बजे) महसूस हुए। प्लेयर्स और अंपायर पिच के करीब जाकर खड़े हो गए। उन्हें अहसास हो गया था कि यह अर्थक्वैक है। इस दौरान दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम्स खाली करा लिए गए।
स्टैंड्स में उस वक्त ज्यादा दर्शक नहीं थे। हालांकि, जो भी थे वो खौफ की वजह से बाउंड्री रोप्स के करीब खाली जगह पर जुट गए। यहां मीडिया स्टैंड्स भी पूरी तरह खाली हो गए। जानकारी के मुताबिक, ढाका में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन दो इमारत ढह गईं। भूकंप का असर कोलकाता और गुवाहाटी में भी देखा गया। गुवाहाटी में शनिवार से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाना है।
बांग्लादेश ने पहली पारी में 476 रन बनाए हैं। जवाब में आयरलैंड 211 रन पर 7 विकेट खो चुकी है।

