बाबर का 807 दिन बाद शतक: कोहली की स्टाइल में सेलिब्रेट किया, फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा- तुम विराट नहीं बन सकते
Published:
3 min read

बाबर ने रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 102 रन की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।
स्पोर्ट्स डेस्क. बाबर आजम ने आखिरकार ढाई साल और 83 पारी बाद सेंचुरी लगाई। इस खुशी के साथ एक नया विवाद भी सामने आ गया। बाबर का जश्न देखने में विराट कोहली के मशहूर 71वें शतक वाली सेलिब्रेशन जैसा ही लगा। सोशल मीडिया पर लोग अब इसको लेकर तरह–तरह के ओपिनियन दे रहे हैं।
3 साल पहले कोहली को सपोर्ट किया था
2019 के बाद कोहली का फॉर्म काफी खराब चल रही था। उस वक्त बाबर लगातार रन बना रहे थे। उस टाइम 3 साल से विराट ने सेंचुरी नहीं लगाई थी। आजम कंटिन्यू पाकिस्तान के लिए रन कर रहे थे। उस समय बाबर ने विराट का समर्थन भी किया था और सोशल मीडिया पर लिखा है This too shall pass यानी ये समय भी गुजर जाएगा। कोहली को यह बहुत अच्छा लगा था।

लगभग 1000 दिन बाद शतक
2022 एशिया कप में कोहली की किस्मत बदली और उन्होंने लगभग 1020 दिनों बाद अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाया। यह उनकी 71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी थी। उस मैच के बाद उन्होंने जो सेलिब्रेशन किया, वह काफी चर्चित रहा विराट ने हल्की सी मुस्कान के साथ ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा और फिर अपनी गर्दन में पहने लॉकेट को चूमा जो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के नाम पर है।
बाबर को 2 साल से ज्यादा इंतजार करना पड़ा
बाबर उसी दौर से गुजर रहे थे। आखिरकार रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 102 रन की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलाई और शतक का लंबा इंतजार भी खत्म किया था। कोहली और बाबर की सेंचुरी में खास बात थी। दोनों के शतक 83वीं पारी में आए।
बाबर ने विराट की कॉपी की
शतक लगाने के बाद बाबर ने भी वही किया जो तीन साल पहले विराट ने किया था। उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा और फिर अपने लॉकेट को चूमा। स्टेडियम में लोग जोर–जोर से ‘बाबर, बाबर’ के नारे लगा रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर कई फैंस को यह पसंद नहीं आया। उनका कहना है कि बाबर ने विराट की नकल की है। कुछ फैंस तो यहां तक लिख रहे है You can never be him यानी तुम कभी उनकी तरह नहीं बन सकते। यह बाबर का 20वां ODI शतक था। इसके साथ उन्होंने पाकिस्तान के ही सईद अनवर के रिकॉर्ड की बराबरी। बाबर का यह अपनी सरजमीं पर 8 वी सेंचुरी है।
विराट ने भी बाबर को सपोर्ट किया था
जहाँ फैंस सोशल मीडिया पर बहस कर रहे हैं कि किसने किसकी नकल की, वहीं बाबर और कोहली हमेशा एक-दूसरे के लिए सम्मान की ही बातें करते रहे हैं। खुद विराट ने 2022 में बाबर को बेहतरीन बैटर कहा था।

