बाबर का डक रिकॉर्ड: शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा, जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I ट्राई-सीरीज के पहले मैच में 0 बनाकर आउट
Published:
3 min read

बाबर आजम रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I ट्राई-सीरीज के पहले मैच में बाबर तीन गेंद खेलकर LBW हो गए।
स्पोर्ट्स डेस्क.बाबर आजम ने कुछ दिन पहले 800+ दिन बाद सेंचुरी लगाई थी। हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I में वो तीन बाॅल खेल सके और शून्य पर आउट हो गए। बाबर ऐसी लिस्ट में पहुंच गए हैं, जिसे कोई टॉप-ऑर्डर बैटर देखना भी नहीं चाहता। इस नाकामी ने बाबर को पाकिस्तान के T20I में सबसे ज्यादा डक वाले खिलाड़ियों की सूची में ऊपर पहुंचा दिया है। अब वह सिर्फ एक कदम दूर हैं इस अजीब ऑल-टाइम रिकॉर्ड के टॉप पर पहुंचने से।
T20I में फेल
बाबर की T20I वापसी खराब रही। रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I ट्राई-सीरीज के पहले मैच में बाबर तीन गेंद खेलकर LBW हो गए। ब्रैड इवांस की बाॅल पर मिला यह डक’ पाकिस्तान की चेज में शुरुआती विकेट था। हालांकि पाकिस्तान ने मैच पांच विकेट से जीत लिया।
बाबर का 9वां डक
इस आउट होने के साथ ही बाबर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया जिसे कोई बल्लेबाज अपने नाम नहीं देखना चाहता। T20I में सबसे ज्यादा ‘डक’ पर आउट होने वाले पाकिस्तानी बैटर की लिस्ट में वह शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ गए हैं। यह बाबर का 9वां T20I डक था। इससे पहले अफरीदी आठ डक के साथ दूसरी पोजीशन पर थे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर सभी साईम अयूब और उमर अकमल हैं। दोनो के नाम पर 10-10 डक हैं। बाबर अगर एक बार और शून्य पर आउट होते हैं तो वो साईम और उमर की बराबरी कर लेंगे।

6 मैच में तीसरा डक
पिछली 6 T20I इनिंग में यह बाबर का यह तीसरा डक है। एक समय था जब बाबर अपनी कंसिस्टेंसी और भरोसेमंद बैटिंग के लिए जाने जाते थे। लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनकी शुरुआत ही बिगड़ रही है। यही वजह है कि उनका नाम अब अचानक ‘डक रिकॉर्ड’ वाली चर्चा में आ गया है।यह भी सच है कि बाबर ने बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा T20I मैच खेले हैं। इससे डक बढ़ने की संभावना भी रहती है। वहीं अयूब के 10 डक बहुत कम मैचों में आए हैं, जो उनकी फॉर्म पर और बड़ा सवाल उठाते हैं।

T20I में बाबर फिट नहीं बैठ रहे
2026 में T20 वर्ल्ड कप होने वाला है। पाकिस्तान का सबसे एक्सपीरियंस बैट्समैन नंबर 3 पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी लेता है।
पाकिस्तान टीम का डक रिकॉर्ड
साइम अयूब – 10
उमर अकमल – 10
बाबर आजम – 9
शाहिद अफरीदी – 8
कामरान अकमल – 7
मोहम्मद हफीज – 7

