बाबर को ऑल फॉर्मेट में कप्तान बनाने की तैयारी: जल्द अनाउंस कर सकता है PCB; शान मसूद-सलमान अली आगा के टीम में रहने पर भी संकट
Published:
3 min read

बाबर आजम ने 7 सितंबर 2016 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में अपना टी20 इंटरनेशनल (T20I) डेब्यू किया था। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टी20 और ODIकप्तानी में बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा की जगह एक बार फिर बाबर आजम को टीम की कमान सौंपने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, PCB टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव करने की सोच रहा है। हालिया प्रदर्शन देखने के बाद बोर्ड मौजूदा टी20 कप्तान सलमान अली आगा की जगह बाबर आजम को दोबारा कप्तानी सौंप सकता है। इतना ही नहीं बाबर को ही वनडे टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है।
रिपोर्ट में यहां तक कहा गया है कि बाबर को टीम भी उनकी मर्जी के मुताबिक दी जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सलमान अली आगा और शान मसूद की टीम में जगह भी खतरे में पड़ सकती है।

बाबर को एक और मौका
अगर बाबर को दोबारा टी20 टीम की कप्तानी मिलती है तो यह उनके लिए दूसरी बड़ी जिम्मेदारी होगी। हाल ही में उन्हें पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी भी फिर से सौंपी गई थी। ऐसे में बोर्ड ने ODI टीम की कमान भी उनके हाथों में देना चाहता है। सलमान अली आगा टीम का हिस्सा बने रह सकते हैं। बोर्ड उन्हें ऑलराउंडर के रूप में देखता है।
बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद 2022 टी20 वर्ल्ड कप में टीम फाइनल तक पहुंची, जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

PCB के फैसले पर निगाहें
पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले कुछ समय से कप्तानी को लेकर लगातार बदलाव देखने को मिले हैं। अलग-अलग फॉर्मेट में कप्तान बदले के बीच अब टी20 टीम की कमान भी बदलने की चर्चा तेज हो गई है। यदि रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो बाबर आजम एक बार फिर पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
बाबर का कप्तानी रिकॉर्ड
आजम पाकिस्तान के सबसे सफल टी20 कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 85 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है। इनमें टीम ने 48 मुकाबले जीते, 29 में हार का सामना किया, जबकि 1 मैच टाई रहा। उनका जीत प्रतिशत 56.47% है।

