बाबर पाकिस्तान की मजबूरी: रमीज राजा बोले- उसे न खिलाएं तो स्पॉन्सर नहीं मिलेंगे- बासित ने कहा- बाबर के पेरेंट्स उसकी जल्दी शादी कराएं
Published:
3 min read

बाबर आजम पहले टेस्ट में नहीं खेले थे। लॉर्ड्स के दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में वो सिर्फ 16 रन बना सके। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम लगातार दूसरा टेस्ट तीन दिन में हार गई। इसमें से भी आधे वक्त तो बारिश की वजह से खेल नहीं हुआ। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट 194 रन से जीता। सीरीज में एक और टेस्ट खेला जाना है।
बहरहाल, इस हार के बाद कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं कि लॉर्ड्स में करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर क्या कह रहे हैं….

बाबर हमारी मजबूरी
- पाकिस्तान के पूर्व कप्तानी, पूर्व PCB चीफ और ओर पूर्व ओपनर रमीज राजा ने बाबर आजम को लेकर बिल्कुल बेबाकी से राय रखी।
- स्काय स्पोर्ट्स से बातचीत में रमीज ने कहा- आप ये समझिए कि आज बाबर की वजह से पाकिस्तान में क्रिकेट बिकता है। वो कितना भी फेल हो जाए, उसे टीम में न सिर्फ रखना होगा बल्कि कप्तान भी बनाना होगा।
- राजा ने आगे कहा- उसको खिलाना मजबूरी है। स्पॉन्सर्स का प्रेशर होता है। दूसरी बात- पाकिस्तान के पास बाबर के अलावा आज के दौर में कोई दूसरा सेलिब्रिटी क्रिकेटर नहीं है।

पहले बाबर की शादी कराओ
- एक पॉडकास्ट में पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने इशारों-इशारों में काफी कुछ कह दिया। एक सवाल के जवाब में बासित ने कहा- क्रिकेट पर बहुत बातें हो चुकी हैं। मैं तो अब बाबर आजम के पेरेंट्स को एक सलाह देना चाहता हूं कि वो जल्द से जल्द अपने इस बेटे की शादी करा दें। हो सकता है इसके बाद वो क्रिकेट पर फोकस कर पाए।
- बासित ने आगे कहा- मैं पहले भी कहता था और आज भी कहता हूं कि बाबर को सोशल मीडिया पर खरीदे हुए लोगों ने स्टार बनाया है। उससे बेहतर बैटिंग तो क्लब के क्रिकेटर करते हैं।

रिजवान बोझ बन चुका है
- वसीम अकरम ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को खूब खरी खोटी सुनाईं। अकरम ने तो यहां तक कह दिया कि अब नीदरलैंड की टीम भी पाकिस्तान से कहीं ज्यादा बेहतर क्रिकेट खेल रही है।
- अकरम ने कहा- हमारी टीम रिजवान को क्यों ढो रही है? उसमें ऐसा क्या है? बुमराह हों या एटकिंसन…क्या आप उन्हें घुटना टेक कर स्वीप मार सकते हैं। पेस देखा है उनका। ये हर बार यही करता है। प्लीज इसे बाहर कीजिए। हारना तो वैसे भी है ही। इसलिए किसी यंग प्लेयर को मौका दीजिए।

