रोहित-विराट को दरकिनार न करे BCCI: अजहरुद्दीन बोले- दोनों वर्ल्ड क्लास बैटर, उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी
Published:
3 min read

रोहित और विराट और 1 महीने बाद 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। 3 मैच की ODI सीरीज में पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा का बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की शानदार बैटिंग ने फिर साबित कर दिया कि ये दोनों अब भी टीम इंडिया के लिए कितने जरूरी हैं। पूर्व कप्तान और तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी विराट और रोहित की तारीफ करते हुए उन्हें वर्ल्ड क्लास बैटर बताया है। अजहर ने कहा- BCCI को चाहिए कि वह दोनों लीजेंडरी प्लेयर्स का फायदा उठाए।
टीम को उनकी जरूरत
भारत और साउथ अफ्रीका बीच हाल ही वनडे सीरीज कोहली और रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया था। अजहरुद्दीन ने एक इंटरव्यू में कहा- रोहित और विराट ने बता दिया कि वह आज भी वर्ल्ड क्लास बैट्समैन हैं। दोनों खेलना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। अभी उनमें काफी क्रिकेट बची है।
अजहरुद्दीन ने आगे कहा- विराट और रोहित टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। भारत को सीमित ओवरों (ODI और T20) में उनके अनुभव का फायदा लेना चाहिए। दोनों की मौजूदगी से टीम में मजबूती आती है। कोहली और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलने से युवा क्रिकेटरों को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनका अनुभव ड्रेसिंग रूम में और मैदान पर दोनों जगह टीम के लिए बहुत बड़ा सहारा होता है।

जायसवाल की भी तारीफ
अजहर ने युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल की भी तारीफ की। कहा- यशस्वी ने भी लंबे समय बाद अच्छा खेल दिखाया। आने वाले समय में कई बड़े ICC टूर्नामेंट होने वाले हैं। ऐसे में टीम के पास मजबूत और अनुभवी खिलाड़ी होना बहुत जरूरी हैं। विराट और रोहित जैसे खिलाड़ी बड़े मैचों में दबाव संभालना जानते हैं और टीम को जिता सकते हैं।

श्रीसंत ने भी समर्थन किया था
इससे पहले पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने भी दोनों खिलाड़ियों का समर्थन किया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, Ro-Ko ko mat roko… वो अभी भी मौजूदा कई खिलाड़ियों से हजार गुना बेहतर हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी रोहित-विराट को जारी रखने की मांग तेजी से बढ़ी है। जैसे-जैसे रो-को लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, BCCI पर दबाव बढ़ रहा है कि उन्हें आने वाले ODI मुकाबलों और बड़े टूर्नामेंटों में टीम का हिस्सा बनाए रखा जाए।
अगले महीने मैदान में नजर आएंगे
रोहित और विराट और 1 महीने बाद 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। 3 मैच की ODI सीरीज में पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा का बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शेड्यूल
पहला मैच: 11 जनवरी, वडोदरा
दूसरा मैच : 14 जनवरी, राजकोट
तीसरा मैच: 18 जनवरी, इंदौर

