मार्क वुड की बाउंसर से डर गए थे आजम खान: इस पाकिस्तानी बैटर ने कहा- मेरी इज्जत का सवाल, इंग्लैंड के फैंस ने मजाक उड़ाया
Published:
2 min read

आजम खान (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के बल्लेबाज आजम खान ने हाल ही में अपने इंग्लैंड दौरे के बारे में बताया। आजम के मुताबिक, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की एक बाउंसर से घबरा गए थे।यह घटना 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ एक T20I दौरान हुई थी। आजम जब बैटिंग करने आए तब स्कोर 84 रन पर 4 विकेट था।
उफ, क्या रफ्तार और बाउंस
आजम ने एक पॉडकास्ट में कहा- वुड ने पहली बाउंसर फेंकी। वो काफी ऊंची थी। मैंने उसे छोड़ दिया। मुझे लगा कि चलो ठीक है, हमारे पाकिस्तान में भी तो 150 KMPH से ज्यादा रफ्तार वाले बॉलर हैं। लेकिन वुड ने जो दूसरा बाउंसर किया वो तो बेहद तेज और खतरनाक था।

बाॅल ही नहीं दिखी
आजम आगे कहते हैं- वुड की दूसरी बाउंसर आई। मुझे लगा कि मेरी जिंदगी एक सेकंड के लिए रुक गई है। समझ ही नहीं आया कि मेरे साथ क्या हुआ। ऐसी खतरनाक बाॅल मैंने पहले कभी नहीं खेली थी। बॉल मेरे ग्लव्स से लगी और विकेटकीपर के पास पहुंच गई। मैं आउट हो गया। सामने उस्मान बैटिंग कर रहा था। उसने कहा कि रिव्यू लेना चाहिए, क्योंकि बॉल शायद तुम्हारे कंधे से लगी है। लेकिन, मेरी छोटी उंगली में बहुत दर्द हो रहा था। इसलिए मैंने पवेलियन लौटना ही बेहतर समझा।
हूटिंग की वजह से रोना आ गया
अपने ओवरवेट की वजह से अकसर हूटिंग का शिकार होने वाले इस युवा विकेटकीपर ने आगे कहा- मैं डग आउट मैं जा रहा था। इस दौरान द ओवल स्टेडियम में मौजूद फैन्स गाली दे रहे थे, हूटिंग कर रहे थे। आजम मानते हैं कि उनका वजन का भी मजाक बनाया जाता है। इस घटना से उन्हें शर्म महसूस हुई। इसी मैच में जब आजम कीपिंग करने उतरे तो उन्होंने दो आसान कैच छोड़ दिए।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कामयाब विकेटकीपर मोइन खान के बेटे आजम आखिर में कहते हैं- उस दिन मैं मैदान पर ही रोने लगा था। मुझे टीम मेट शादाब खान ने संभाला। मुझे लगा कि ये मेरी इज्जत का सवाल है। मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। मैं अब ज्यादा मेहनत करना चाहता हूं ताकि इस तरह की गलती आगे न हो। बहरहाल, वो मेरे अब तक के कॅरियर का सबसे मनहूस दिन था।

