ऑस्ट्रेलिया टीम में तीसरा बदलाव: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कैमरन ग्रीन बाहर, लाबुशेन की एंट्री; 19 अक्टूबर को पहला मैच
Published:
2 min read

कैमरन ग्रीन टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए। उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को एंट्री मिली।
स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां दोनों टीमोंं के बीच 3 वनडे और फिर 5 टी20 की सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। उससे पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम को 3 बड़े झटके लगे हैं। यानी तीन बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं।
यह तीनों प्लेयर कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस और एडम जाम्पा हैं। ग्रीन की जगह मार्नस लाबुशेन को शामिल किया गया है। जबकि इंग्लिस की जगह जोश फिलिप और जाम्पा की जगह मैथ्यू कुहनेमैन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
दरअसल, ग्रीन और इंग्लिस चोट के कारण टीम से बाहर हुए हैं। जबकि जाम्पा ने फैमिली कारणों से नाम वापस ले लिया है। हालांकि एक खास बात ये है कि ग्रीन सीरीज से बाहर हुए हैं। जबकि जाम्पा और इंग्लिश सिर्फ पहले वनडे से बाहर हुए हैं।
किन कारणों से तीनों प्लेयर बाहर हुए
- जोश इंग्लिस: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इंग्लिस पिंडली में खिंचाव (Calf Strain) की शिकायत के बाद पहले वनडे से बाहर हो गए।
- एडम जाम्पा: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जाम्पा पारिवारिक कारणों से बाहर हो गए।
- कैमरन ग्रीन: मांसपेशियों में जकड़न की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हुए हैं।
सीरीज के लिए दोनोंं के वनडे स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल(कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कूहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल स्टार्क।
दूसरे वनडे से जुड़ेंगे: एडम जाम्पा, एलेक्स कैरी और जोश इंग्लिस।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

