भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान: मिचेल मार्श कप्तान, स्टार्क की वापसी; मैक्सवेल इंजरी के चलते बाहर; पहला ODI 19 को
Published:
4 min read

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच 19 अक्टूबर से खेला जाएगा। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ वनडे और टी20 टेस्ट सीरीज 19 अक्टूबर से खेली जाएगी। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। मिचेल मार्श को टीम की कमान सौंपी गई है। वनडे टीम में मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है। नवंबर 2024 के बाद पहली बार वे वनडे फॉर्मेट में खेलेंगे। उनके साथ मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल ओवेन को टीम में शामिल किया गया।
पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल तीन वनडे और पहले दो टी20 मैच के लिए ही टीम का ऐलान किया है।
मैट रेनशॉ को वनडे में जगह
रेनशॉ ने लिस्ट A में शानदार प्रदर्शन किया था, इसके चलते उन्हें भारत के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है। रेनशॉ ने हाल में हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया A की ओर से श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। नवंबर 2021 से वे 48.68 की एवरेज से रन बना रहे हैं। इसमें 6 सेंचुरी शामिल हैं। 2022 में पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। अब भारत के खिलाफ वे वनडे डेब्यू कर सकते हैं।
एलेक्स कैरी पहले मैच में शामिल नहीं
एलेक्स कैरी शेफील्ड शील्ड मैच के चलते पर्थ में होने वाले पहले वनडे में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। उनकी जगह जोश इंगलिस विकेटकीपिंग करेंगे, जो चोट से उबरकर आए हैं। जोश न्यूजीलैंड दौरे पर चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। वे अब पूरी तरह फिट हैं, वनडे और टी20 दोनों टीम में शामिल हैं।
ग्लेन मैक्सवेल चोट के चलते बाहर
नेट पर प्रैक्टिस के दौरान मैक्सवेल को राइट फोरआर्म में चोट लगी थी। यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले माउंगानुई के नेट सेशन में लगी थी। मिचेल ओवेन का एक शॉट सीधा मैक्सवेल की कलाई पर जा लगा, जिससे उनकी कलाई में फ्रैक्चर आ गया। इसके कारण उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिला। उम्मीद है कि वे बिग बैश लीग में वापसी कर सकते हैं।
टेस्ट सीरीज से पहले कुछ खिलाड़ियों को मिलेगा आराम
जॉर्ज बेली ने कहा- हमने वनडे सीरीज और टी20 के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया है। सीरीज के आखिर में कुछ शेफील्ड शील्ड क्रिकेट खेलने के लिए कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, ताकि वह टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें। टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अधिकतम खिलाड़ी टीम का हिस्सा बने रहेंगे। हालांकि हम बैलेंस बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया का वनडे स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क और एडम जंपा।
टी20 सीरीज (शुरुआती दो मैच) के लिए स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जंपा।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

