पाकिस्तान-बांग्लादेश सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित: IPL खेलने के लिए कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड को बाहर रखा; LSG के बाहर होते ही मार्श को कप्तानी
Published:
2 min read

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे पर पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को आराम दिया है। (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित कर दी है। IPL 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की रेस से बाहर होते ही स्क्वॉड जारी किया है। मिचेल मार्श दोनों सीरीज में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड को आराम
ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे पर पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को आराम दिया है। वहीं ODI टीम में बिली स्टैनलेक और राइली मेरेडिथ की वापसी हुई है।
3 नए प्लेयर को पहली बार मौका
सेलेक्टर्स ने यंग प्लेयर ओली पीक, लियाम स्कॉट और जोएल डेविस को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया है। पीक पाकिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज खेलेंगे। स्कॉट को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे टीम में मौका मिला है। जोएल डेविस सिर्फ T20 सीरीज का हिस्सा होंगे।

हेड और कोनोली बाद में जुड़ेंगे
IPL 2026 में खेल रहे ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस और जेवियर बार्टलेट बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम से जुड़ेंगे। उनकी एंट्री के बाद कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। वहीं वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके ग्लेन मैक्सवेल को T20 टीम में जगह नहीं मिली है।
PAK के खिलाफ ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जैम्पा।

BAN के खिलाफ ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट और एडम जैम्पा।
BAN के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जैम्पा।


