ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया: एलिस ने 4 विकेट लिए, शादाब की फिफ्टी बेकार; सीरीज 1-1 से बराबर
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे में 41 रन से हराकर 3 मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गयाा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 231 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 190 रन पर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 231 रन बनाए। एलेक्स कैरी (0), मैट शॉर्ट (15) और मार्नस लाबुशेन (5) जल्दी ही आउट हो गए। अराफात मिन्हास और अबरार अहमद ने शुरुआती ओवर्स में अच्छी बॉलिंग की।

इंग्लिस और ग्रीन ने पारी संभाली
विकटों में पतन के बीच जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन ने टीम को संभाला। इंग्लिस ने 74 बॉल में 51 रन बनाए। ग्रीन ने 92 बॉल में 55 रन की इनिंग खेली। मैट रेनशॉ ने 43 और ओलिवर पीक ने 31 रन का कंट्रीब्यूशन दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 231 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए। आराफात मिन्हास और अबरार अहमद को 2-2 सफलता मिली। हारिस रऊफ ने भी 2 विकेट लिए।
78 रन पर 6 विकेट
232 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने सिर्फ 78 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। साहिबजादा फरहान 3 और बाबर आजम 16 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद गाजी घोरी ने 37 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे।

वन मैन आर्मी बने शादाब
सलमान आगा 7, अब्दुल समद 2 और माज सदाकत खाता भी नहीं खोल सके। आराफात मिन्हास ने 33 रन बनाए। शादाब खान ने 104 बॉल पर 71 रन की इनिंग खेली। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 59 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पाकिस्तान की पूरी टीम 44 ओवर में 190 रन पर ऑलआउट हो गई।
नाथन प्लेयर ऑफ द मैच
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने 4 विकेट लेकर मैच पलट दिया। मैट शॉर्ट ने 3 विकेट हासिल किए। एडम जाम्पा, मैट कुहनेमन और तनवीर संघा को 1-1 विकेट मिला। एलिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

