ऑस्ट्रेलिया ने 2 दिन में जीता पर्थ टेस्ट: पहले मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, एशेज सीरीज में 1-0 से आगे; ट्रेविस हेड की सेंचुरी
Published: Updated:
2 min read

पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड ने 83 बॉल पर 123 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशेज सीरीज 2025 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने जीत से आगाज किया। पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन (22 नवंबर) ही 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही 5 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
मैच में इंग्लैंड ने 205 रनों का टारगेट दिया था, जिसे ट्रेविस हेड की सेंचुरी के बदौलत चेज कर लिया। मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए।
दरअसल, मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 172 रन ही बना सकी। हैरी ब्रूक ने 52, ओली पोप ने 46 और जैमी स्मिथ ने 33 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने 7, डोगेट ने 2 और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिया।
40 रन की बढ़त लेकर भी हारी इंग्लैंड
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 132 रन पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 26, कैमरन ग्रीन ने 24 और ट्रेविस हेड ने 21 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लिए। ब्रायडन कार्स ने 3 और जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए।
इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 164 रन ही बना सकी। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर 205 रन का टारगेट दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।
ट्रेविस हेड ने लगाई मैच विनिंग सेंचुरी
टीम की ओर से ओपनर ट्रेविस हेड ने 83 बॉल पर 123 रनों की पारी खेली। मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 51 रन बनाए। उनके अलावा जैक वेदराल्ड ने 23 और कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 2 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए दोनों विकेट ब्रायडन कार्स ने लिए।
मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलियाई टीम: उस्मान ख्वाजा, जैक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, ब्रेंडन डोगेट और स्कॉट बोलैंड।
इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, जैक क्राउली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड।

