वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: गोल्डन बॉय और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच मुकाबला होगा, 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद पहली टक्कर
Published:
2 min read

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच मुकाबला होगा
स्पोर्ट्स डेस्क. टोक्यो में इस महीने होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 शुरू हो रही है। भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशध नदीम एक बार फिर आमने-सामने होंगे। दोनों के बीच यह मुकाबला 2024 के पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार होगा।
इंजरी के बाद अरशद की वापसी
अरशद के दाहिने पैर में गंभीर चोट थी। इसके वजह से वो लंबे समय से ऑफ एक्शन थे। हाल ही में वो इंग्लैंड में सर्जरी कराकर लौटे हैं। इस वजह से अगस्त में पोलैंड में हुई डायमंड लीग में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
नदीम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। ये 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में होगी। इस इवेंट में क्वालिफिकेशन राउंड 17 सितंबर को और फाइनल 18 सितंबर को होगा।
नीरज चोपड़ा का चैलेंज
नीरज इस बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब बचाने मैदान में उतरेंगे। दो साल पहले बुडापेस्ट में हुई चैंपियनशिप में चोपड़ा ने गोल्ड और अरशद ने सिल्वर मेडल जीता था। नदीम के पास मौका है कि वो इस बार खुद को विनर साबित करें।
नीरज के लिए यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि टोक्यो के इसी नेशनल स्टेडियम में उन्होंने 2020 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

2024 में गोल्ड मेडल
नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 92.97 मीटर जेवलिन थ्रो में ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता था। इस साल मई में उन्होंने कोरिया के ग्रूमी शहर में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 86.40 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता।

