एशियन गेम्स पर तूफान का खतरा: ईस्टर्न जापान में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, घुड़सवारी इवेंट टला; 24 से मेन्स क्रिकेट
Published: Updated:
2 min read

मौसम विभाग ने भारी बारिश, तेज हवाओं और लैंडस्लाइड को लेकर अलर्ट जारी किया है। फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
स्पोर्ट्स डेस्क. जापान में चल रहे एशियन गेम्स के बीच मौसम ने टेंशन बढ़ा दी है। टाइफून डुजुआन जापान के पैसिफिक कोस्ट की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, तेज हवाओं और लैंडस्लाइड को लेकर अलर्ट जारी किया है। टाइफून का असर ईस्टर्न जापान में ज्यादा देखने को मिल सकता है। इसके चलते ट्रांसपोर्टेशन भी प्रभावित हुआ है। कुछ हाईवे के हिस्से बंद किए गए हैं।
नगोया में अभी मौसम सामान्य
एशियन गेम्स के मेन वेन्यू आइची-नगोया में फिलहाल मौसम का कोई बड़ा असर नहीं दिखा है। हालांकि, दिन के बाद के हिस्से में मौसम खराब होने की आशंका है। एहतियात के तौर पर आयोजकों ने इक्वेस्ट्रियन इवेंटिंग कॉम्पिटिशन को मंगलवार 22 सितंबर तक टाल दिया है।
22 सितंबर को जापान के खिलाफ मैच
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम जापान पहुंच गई है। टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ वन ऑफ T20I मैच खेलेगी। इसके बाद एशियन गेम्स में अपना अभियान शुरू करेगी।
BCCI ने सोमवार को टीम के जापान पहुंचने का वीडियो शेयर किया। ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई समेत कई प्लेयर्स का फैन्स ने स्वागत किया।
जापान पहुंचने के बाद ईशान किशन ने फैन्स का अभिवादन किया। उन्होंने जापानी भाषा में कोन्निचिवा और अरिगातो कहा। इसका मतलब हैलो और थैंक यू होता है।
जापान से वन ऑफ T20I
भारतीय टीम और जापान के बीच मुकाबला 22 सितंबर को तोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच को दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर सुजुकी कप नाम दिया गया है।
28 सितंबर से एशियन गेम्स अभियान
भारत एशियन गेम्स में अपना अभियान 28 सितंबर से शुरू करेगा। टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेगी। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था। जापान T20I और एशियन गेम्स के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। तिलक वर्मा वाइस-कैप्टन हैं।
टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम भी शामिल हैं।

