कबड्डी में मेन्स-वुमन्स दोनों टीम को गोल्ड: एशियन गेम्स में इंडिया 30 मेडल के साथ 10वें नंबर पर, शूटिंग में 11 मेडल
Published: Updated:
4 min read

भारतीय महिला और मेन्स कबड्डी टीम ने गोल्ड जीता। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 7 दिन में कुल 30 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल हैं। मेडल टैली में भारत 10वें नंबर पर है। भारत को सबसे ज्यादा 11 मेडल शूटिंग में मिले हैं। भारतीय महिला और मेन्स कबड्डी टीम ने गोल्ड जीता। वहीं, स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
7वें दिन भारत के मेडल
मेन्स कबड्डी में गोल्ड: भारतीय मेन्स कबड्डी टीम ने भी फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
वुमन्स कबड्डी में गोल्ड: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
स्क्वॉश में ब्रॉन्ज: जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
राइफल 3P में सिल्वर: आशी, तिलोत्तमा और विदार्सा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में सिल्वर मेडल जीता।
मैराथन में सिल्वर: सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में सिल्वर मेडल जीता। भारत ने इस इवेंट में 42 साल बाद मेडल जीता है।
कबड्डी में भारत का डबल गोल्ड
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय महिला टीम ने लगातार चौथी बार एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है।
इससे पहले टीम ने 2010, 2014 और 2018 में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद पुरुष कबड्डी टीम ने भी ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड जीत लिया। इस तरह भारत ने कबड्डी में डबल गोल्ड अपने नाम किया।
भारत के एथलेटिक्स इवेंट में 2 और मेडल आए हैं। प्राची ने विमेंस 400 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने रेस 53.21 सेकंड में पूरी की। वहीं, शॉटपुट में भारत के तेजिंदरपाल सिंह तूर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने अपने बेस्ट थ्रो में 20.64 मीटर की दूरी तय की और दूसरे स्थान पर रहे।
ईरान के मोहम्मदरेजा ने 20.81 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इस प्रदर्शन के साथ नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया।
तेजिंदरपाल का एशियन गेम्स में लगातार चौथा मेडल
तेजिंदरपाल सिंह तूर का एशियन गेम्स में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी गोल्ड अपने नाम किया। अब 2026 एशियन गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता है। यानी तेजिंदरपाल ने लगातार तीन एशियन गेम्स में मेडल जीतने का सिलसिला जारी रखा है।
एशियन गेम्स में तेजिंदर गोल्ड की हैट्रिक नहीं कर सके
2018: गोल्ड
2022: गोल्ड
2026: सिल्वर

अबतक कितने मेडल
गोल्ड
वुमन्स टीम: क्रिकेट इवेंट (T20I)
कमलजीत और सुरूचि सिंह: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम

सिल्वर
वुमन्स टीम: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
मेन्स टीम: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
एलावेनिल वलारिवन: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
हिमांशु ढिल्लों: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग (46 Kg)
रोशिबिना देवी: सांडा इवेंट ( 60 Kg )
मेन्स टीम :50 मीटर राइफल 3 पोजिशन
ब्रॉन्ज
रुद्रांक्ष पाटिल: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
सुचिका तारियाल: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, 60 किग्रा
वुमन्स स्कीट टीम : (शूटिंग)
मेन्स स्कीट टीम: (शूटिंग)
जय मीणा : सॉफ्ट टेनिस
मेन्स टीम इवेंट : (बैडमिंटन)
अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल: स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट
सतनाम सिंह और सलमान खान: मेंस डबल स्कल
ये भी पढ़े : जापान में स्पेशल तकिया खरीदने पहुंचे बुमराह : पत्नी संजना ने पूछा- इतनी दूर ये करने गए?; जसप्रीत का मजेदार जवाब, VIDEO वायरल

