आर्चरी और बॉक्सिंग में 7 गोल्ड: एशियन गेम्स में 76 मेडल के साथ भारत 5वें नंबर पर, इनमें 16 गोल्ड और 25 सिल्वर
Published: Updated:
6 min read

फ्रीस्टाइल 65KG के फाइनल में सुजीत ने वर्ल्ड मेडलिस्ट अब्दुलमजीद कुदियेव को 10-9 से हराया। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। सिर्फ 30 मिनट के अंदर 3 गोल्ड जीते। रेसलिंग में सुजीत कलकल, बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल और लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड जीता। वहीं, परवीन हुड्डा और वुमन्स रिकर्व टीम ने भी गोल्ड अपने नाम किया।
साथ ही वुमन्स हॉकी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में भारत ने मौजूदा चैंपियन चीन को 1-0 से हराया। 44 साल बाद भारत ने वुमन्स हॉकी में एशियन गेम्स का गोल्ड जीता है। इससे पहले भारत ने 1982 में गोल्ड मेडल जीता था।
भारत के अब एशियन गेम्स में कुल 76 मेडल हो गए हैं। इनमें 16 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल टैली में फिलहाल 5वें नंबर पर है। शूटिंग में भारत के खाते में अब तक 15 मेडल हैं।
ऐसे आए भारत के गोल्ड
वुमन्स हॉकी टीम
फाइनल में भारत ने मौजूदा चैंपियन चीन को 1-0 से हराया। 44 साल बाद भारत ने वुमन्स हॉकी में एशियन गेम्स का गोल्ड जीता है। इससे पहले भारत ने 1982 में गोल्ड मेडल जीता था।
आर्चरी: वुमन्स रिकर्व टीम
अंकिता भगत, अकिर्ती और कुमकुम की टीम ने फाइनल में साउथ कोरिया को 5-3 से हराया। इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स के महिला रिकर्व टीम इवेंट में पहली बार गोल्ड मेडल जीता।
बॉक्सिंग: लवलीना बोरगोहेन
75KG कैटेगरी के फाइनल में लवलीना ने चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराया। वह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गईं।
बॉक्सिंग: परवीन हुड्डा
65KG कैटेगरी के फाइनल में परवीन हुड्डा ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन चेन निएन-चिन को 3-2 से हराकर गोल्ड जीता।
बॉक्सिंग: अंकुश पंघाल
80KG कैटेगरी के फाइनल में अंकुश ने साउथ कोरिया के किम मिनसोंग को 4-0 से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
रेसलिंग: सुजीत कलकल
फ्रीस्टाइल 65KG के फाइनल में सुजीत ने वर्ल्ड मेडलिस्ट अब्दुलमजीद कुदियेव को 10-9 से हराया। सुजीत एक समय 2-9 से पीछे थे, लेकिन शानदार कमबैक करते हुए 10-9 से मुकाबला अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स 2026 में रेसलिंग में भारत का पहला गोल्ड है।
14वें दिन का हाल
वुमन्स हॉकी टीम: चीन को 1-0 से हराया। 44 साल बाद भारत ने वुमन्स हॉकी में एशियन गेम्स का गोल्ड जीता है।
अंकुश पंघाल: 80KG बॉक्सिंग के फाइनल में साउथ कोरिया के किम मिनसोंग को 4-0 से हराकर गोल्ड जीता।
सुजीत कलकल: फ्रीस्टाइल 65KG के फाइनल में वर्ल्ड मेडलिस्ट अब्दुलमजीद कुदियेव को 10-9 से हराया। सुजीत एक समय 2-9 से पीछे थे, लेकिन शानदार कमबैक करते हुए जीत दर्ज की। यह एशियन गेम्स 2026 में रेसलिंग में भारत का पहला गोल्ड है।
परवीन हुड्डा: 65KG बॉक्सिंग फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन चेन निएन-चिन को 3-2 से हराकर गोल्ड जीता।
अंकिता भगत, अकिर्ती और कुमकुम: महिला रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर गोल्ड जीता। यह इस इवेंट में भारत का पहला एशियन गेम्स गोल्ड है
लवलीना बोरगोहेन: महिलाओं की 75KG बॉक्सिंग कैटेगरी के फाइनल में चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराकर गोल्ड जीता।
कुमकुम और धीरज: रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में चीन से 3-5 से हारकर सिल्वर जीता। यह इस इवेंट में भारत का पहला एशियन गेम्स मेडल है। इस इवेंट ने 2018 में एशियन गेम्स में डेब्यू किया था।
नेत्रा कुमानन: महिलाओं के डिंगी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
मेंस आर्चरी टीम: रिकर्व टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
मेंस क्वाड्रेंट टीम: सेपकटकरा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह एशियन गेम्स के इतिहास में सेपकटकरा में भारत का पहला मेडल है।

अब तक कितने मेडल
गोल्ड मेडल
वुमन्स हॉकी टीम
रेसलिंग: सुजीत कलकल (फ्रीस्टाइल 65KG )
बॉक्सिंग - अंकुश पंघाल (80KG)
बॉक्सिंग - परवीन हुड्डा (65 Kg)
बॉक्सिंग - लवलीना बोरगोहेन ( 75 kg)
महिला रिकर्व टीम- अंकिता भगत, अकिर्ती और कुमकुम
मेन्स आर्चरी कंपाउंड टीम
वुमन्स 4×400 मीटर रिले टीम - एथलेटिक्स
नीरू धांडा - शूटिंग, इंडिविजुअल इवेंट
महिला क्रिकेट टीम - क्रिकेट, T20I इवेंट
कमलजीत और सुरूचि सिंह - शूटिंग, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम
पुरुष कबड्डी टीम
महिला कबड्डी टीम
आर्चरी कंपाउंड वुमन्स टीम - ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी
आर्चरी कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट-चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव
ट्रैप मिक्स्ड टीम (शूटिंग) -नीरू ढांडा और कायनान चेनाई

सिल्वर मेडल
मेन्स आर्चरी रिकर्व टीम - संजय भोगे, धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान
रिकर्व मिक्स्ड- कुमकुम और धीरज
महिला टीम - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट
पुरुष टीम - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट
एलावेनिल वलारिवन - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल
हिमांशु ढिल्लों - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल
मीराबाई चानू - वेटलिफ्टिंग, 46 किग्रा
रोशिबिना देवी - वुशु, सांडा 60 किग्रा
पुरुष टीम - शूटिंग, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन
आशी, तिलोत्तमा और विदार्सा - शूटिंग, राइफल 3P टीम इवेंट
सावन बरवाल - एथलेटिक्स, पुरुष मैराथन
सर्वेश कुशारे - एथलेटिक्स, मेंस हाई जंप, 2.25 मीटर
एंसी सोजन - एथलेटिक्स, वुमन्स लॉन्ग जंप, 6.53 मीटर
अनाहत सिंह - स्क्वॉश, वुमन्स सिंगल्स
अभय सिंह - स्क्वॉश, मेंस सिंगल्स
गुलवीर सिंह - एथलेटिक्स, मेंस 1500 मीटर
मुरली श्रीशंकर - एथलेटिक्स, मेंस लॉन्ग जंप, 8.07 मीटर
ईशा सिंह - शूटिंग, वुमन्स 25 मीटर पिस्टल
यशवीर सिंह - एथलेटिक्स, मेंस जैवलिन थ्रो, 85.72 मीटर
महिला ट्रैप टीम - शूटिंग, वुमन्स ट्रैप टीम इवेंट
मेन्स स्किफ इवेंट : मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल की जोड़ी
ग्रीको रोमन रेसलिंग: नितेश सिवाच
ब्रॉन्ज मेडल
डिंगी इवेंट- नेत्रा कुमानन
रुद्रांक्ष पाटिल - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल
सुचिका तारियाल - मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, 60 किग्रा
महिला स्कीट टीम - शूटिंग, वुमन्स स्कीट टीम इवेंट
पुरुष स्कीट टीम - शूटिंग, मेंस स्कीट टीम इवेंट
जय मीणा - सॉफ्ट टेनिस
पुरुष टीम - बैडमिंटन, टीम इवेंट
अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल - शूटिंग, स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट
सतनाम सिंह और सलमान खान - रोइंग, मेंस डबल स्कल
जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार - स्क्वॉश, मिक्स्ड डबल्स
पारुल चौधरी - एथलेटिक्स, वुमन्स 3000 मीटर स्टीपलचेज
तेजस्विन शंकर - एथलेटिक्स, डेकाथलॉन, 7934 अंक
हरिता भद्रा - एथलेटिक्स, वुमन्स 200 मीटर, 23.20 सेकंड
विथ्या रामराज - एथलेटिक्स, 400 मीटर हर्डल
पारुल चौधरी - एथलेटिक्स, वुमन्स 5000 मीटर
रोहित यादव - एथलेटिक्स, मेंस जैवलिन थ्रो, 84.35 मीटर
नरेंद्र बेरवाल - बॉक्सिंग, 90+ किग्रा
गुलवीर सिंह - एथलेटिक्स, 5000 मीटर
पूजा सिंह - एथलेटिक्स, हाई जंप
मिक्स्ड टीम - एथलेटिक्स, 4×100 मीटर रिले
प्रिया घंघास - बॉक्सिंग, 60 KG
कपिल पोखरिया - बॉक्सिंग, मेंस 90 KG
सुनील कुमार- मेंस ग्रीको-रोमन रेसलिंग , 87 Kg
इंडियन वुमन्स स्क्वैश टीम
आर्चरी कंपाउंड इंडिविजुअल - गणेश मणि
मेंस क्वाड्रेंट टीम


