इंडिया Vs पाकिस्तान फाइनल कल: एशियन गेम्स में इस दिन 2 गोल्ड की उम्मीद, भारतीय हॉकी टीम का फाइनल मलेशिया से
Published: Updated:
3 min read

मेन्स क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में एंट्री की है। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में कल (3 अक्टूबर) मेन्स क्रिकेट का फाइनल होगा। यह गोल्ड मेडल मैच इंडिया और पाकिस्तान के बीच निशिन में खेला जाना है। इसी दिन मेन्स हॉकी का भी फाइनल खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम की टक्कर मलेशिया से होगी।
इस तरह शनिवार को दो गोल्ड मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा भी इस दिन टोटल 21 गेम्स में गोल्ड मेडल मैच होने हैं। अब देखना होगा कि कितने गेम्स में भारतीय एथलीट्स क्वालिफाई करते हैं और सफलता हासिल करते हैं।
ये भी पढ़ें: हॉकी में पाकिस्तान को 4-3 से हराया: इंडिया लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स के फाइनल में, 10 साल से PAK टीम से नहीं हारे
क्रिकेट के सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया
मेन्स क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में एंट्री की है। इस मैच में ईशान किशन ने 46 बॉल पर 80 रन की पारी खेली। जबकि पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था।

भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, यश ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, विपराज निगम और वैभव सूर्यवंशी।
इन 21 खेलों में भी गोल्ड मेडल मैच
शनिवार को क्रिकेट और हॉकी के अलावा आर्चरी, वॉटर पोलो, सॉफ्टबॉल, ब्रिकिंग, Jiu Jitsu, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक्स, जूड, पैडल, रग्बी, सैलिंग, सेपक टकरा, स्पोर्ट क्लाइंबिंग, ताईक्वांडो, टेनिस, वॉलीबॉल, बीच वॉलीबॉल और रेसलिंग में भी गोल्ड मेडल मैच होगा।
हॉकी में पाकिस्तान को शिकस्त दी
भारतीय हॉकी टीम का सेमीफाइनल पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था। यह मुकाबला बेहद रोमांचक था, जिसमें भारतीय टीम ने 4-3 से जीत हासिल की। मैच में भारतीय टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए। दोनों पेनल्टी कॉर्नर से 5वें और 13वें मिनट में किए।
इंडिया के लिए तीसरा गोल सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में किया। चौथा और निर्णायक गोल अभिषेक ने 60वें मिनट में किया। इस तरह भारतीय टीम ने आखिरी मौके पर मैच जीतकर फाइनल में एंट्री की।

भारतीय मेन्स हॉकी टीम
गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय राणा, सुमित और यशदीप सिवाच
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंता शर्मा और विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक नैन
दोनों मैच कब और कहां देख सकेंगे
क्रिकेट फाइनल भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस आधा घंटा पहले होगा। जबकि हॉकी फाइनल शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह दोनों ही मुकाबले टीवी चैनल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर SonyLIV पर देख सकेंगे।

