आर्चरी में भारत को 3 गोल्ड: एशियन गेम्स में 12 वें दिन तक 60 मेडल, इनमें 10 गोल्ड और 21 सिल्वर
Published: Updated:
4 min read

महिला कंपाउंड टीम ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी की तिकड़ी ने चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड जीता।(फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में बुधवार (30 सितंबर) का दिन भारत के लिए अब तक शानदार रहा। भारत ने 12वें दिन 4 गोल्ड मेडल जीते। इनमें आर्चरी में 3 और शूटिंग के ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में 1 गोल्ड शामिल है।
इन 4 गोल्ड के साथ भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 10 हो गई है। एशियन गेम्स 2026 में भारत के अब कुल 60 मेडल हो गए हैं। इनमें 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत फिलहाल मेडल टैली में 7वें नंबर पर है। शूटिंग में भारत के कुल 15 मेडल हो गए हैं।
महिला टीम ने चीन को हराया
दिन का पहला गोल्ड महिला कंपाउंड टीम ने जीता। टीम में ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल थीं। भारतीय टीम ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। ज्योति और पृथिका ने शानदार शूटिंग की। फाइनल में उनके ज्यादातर शॉट टारगेट पर लगे।
मिक्स्ड टीम ने कोरिया को हराया
इसके करीब 1 घंटे बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम फाइनल में गोल्ड जीत लिया। भारत ने कोरिया को टाई-ब्रेकर में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव ने 2028 ओलिंपिक के लिए कोटा भी हासिल कर लिया।

12वें दिन का हाल..
नीरू धांडा और कायनान चेनाई की जोड़ी ने गोल्ड जीता, फाइनल में 34 पॉइंट के साथ बनाया नया एशियन रिकॉर्ड
आर्चरी: चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड जीता।
महिला कंपाउंड टीम: ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी की तिकड़ी ने चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड जीता
प्रिया घंघास ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। बॉक्सिंग में 60kg कैटेगरी के सेमीफाइनल में वर्ल्ड मेडलिस्ट यांग चेंग्यू से 1-4 से हारीं।
आर्चरी के मेंस कंपाउंड टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में भारत ने चीन को 238-237 से हराया।
बॉक्सिंग के मेंस 90 किग्रा सेमीफाइनल में कपिल पोखरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला। वह मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन तुराबेक खबीबुल्लाएव से 1-4 से हार गए।
अब तक कितने मेडल
गोल्ड मेडल
मेन्स आर्चरी कंपाउंड टीम
वुमन्स 4×400 मीटर रिले टीम - एथलेटिक्स
नीरू धांडा - शूटिंग, इंडिविजुअल इवेंट
महिला क्रिकेट टीम - क्रिकेट, T20I इवेंट
कमलजीत और सुरूचि सिंह - शूटिंग, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम
पुरुष कबड्डी टीम
महिला कबड्डी टीम
आर्चरी कंपाउंड वुमन्स टीम - ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी
आर्चरी कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट-चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव
ट्रैप मिक्स्ड टीम (शूटिंग) -नीरू धांडा और कायनान चेनाई
सिल्वर मेडल
महिला टीम - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट
पुरुष टीम - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट
एलावेनिल वलारिवन - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल
हिमांशु ढिल्लों - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल
मीराबाई चानू - वेटलिफ्टिंग, 46 किग्रा
रोशिबिना देवी - वुशु, सांडा 60 किग्रा
पुरुष टीम - शूटिंग, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन
आशी, तिलोत्तमा और विदार्सा - शूटिंग, राइफल 3P टीम इवेंट
सावन बरवाल - एथलेटिक्स, पुरुष मैराथन
सर्वेश कुशारे - एथलेटिक्स, मेंस हाई जंप, 2.25 मीटर
एंसी सोजन - एथलेटिक्स, वुमन्स लॉन्ग जंप, 6.53 मीटर
अनाहत सिंह - स्क्वॉश, वुमन्स सिंगल्स
अभय सिंह - स्क्वॉश, मेंस सिंगल्स
गुलवीर सिंह - एथलेटिक्स, मेंस 1500 मीटर
मुरली श्रीशंकर - एथलेटिक्स, मेंस लॉन्ग जंप, 8.07 मीटर
ईशा सिंह - शूटिंग, वुमन्स 25 मीटर पिस्टल
यशवीर सिंह - एथलेटिक्स, मेंस जैवलिन थ्रो, 85.72 मीटर
महिला ट्रैप टीम - शूटिंग, वुमन्स ट्रैप टीम इवेंट
ब्रॉन्ज मेडल
रुद्रांक्ष पाटिल - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल
सुचिका तारियाल - मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, 60 किग्रा
महिला स्कीट टीम - शूटिंग, वुमन्स स्कीट टीम इवेंट
पुरुष स्कीट टीम - शूटिंग, मेंस स्कीट टीम इवेंट
जय मीणा - सॉफ्ट टेनिस
पुरुष टीम - बैडमिंटन, टीम इवेंट
अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल - शूटिंग, स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट
सतनाम सिंह और सलमान खान - रोइंग, मेंस डबल स्कल
जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार - स्क्वॉश, मिक्स्ड डबल्स
पारुल चौधरी - एथलेटिक्स, वुमन्स 3000 मीटर स्टीपलचेज
तेजस्विन शंकर - एथलेटिक्स, डेकाथलॉन, 7934 अंक
हरिता भद्रा - एथलेटिक्स, वुमन्स 200 मीटर, 23.20 सेकंड
विथ्या रामराज - एथलेटिक्स, 400 मीटर हर्डल
पारुल चौधरी - एथलेटिक्स, वुमन्स 5000 मीटर
रोहित यादव - एथलेटिक्स, मेंस जैवलिन थ्रो, 84.35 मीटर
नरेंद्र बेरवाल - बॉक्सिंग, 90+ किग्रा
गुलवीर सिंह - एथलेटिक्स, 5000 मीटर
पूजा सिंह - एथलेटिक्स, हाई जंप
मिक्स्ड टीम - एथलेटिक्स, 4×100 मीटर रिले
प्रिया घंघास - बॉक्सिंग, 60 KG
कपिल पोखरिया - बॉक्सिंग, मेंस 90 KG
सुनील कुमार- मेंस ग्रीको-रोमन रेसलिंग , 87 Kg

