मोहसिन नकवी की एक और हरकत: दुबई में ACC के दफ्तर से गायब कराई एशिया कप ट्रॉफी, अबू धाबी में सीक्रेट जगह पर छिपाई
Published: Updated:
2 min read

मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री हैं। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और PAK सरकार में मंत्री मोहसिन नकवी की एक और हरकत सामने आई है। मोहसिन नकवी ने दुबई स्थित ACC ऑफिस से गायब करा दी है। इसे अब अबू धाबी में किसी सीक्रेट जगह पर छिपा दिया गया है।
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को एशिया कप का फाइनल खेला गया था। भारत ने 5 विकेट से पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। दरअसल, नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ बयानबाजी की थी। इसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर अपने होटल चले गए थे।
एशिया कप ट्रॉफी अबू धाबी में छिपाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप ट्रॉफी को ACC के दुबई हेडक्वार्टर से हटाकर अबू धाबी में किसी अज्ञात स्थान पर रख दिया गया है। बताया गया कि BCCI का एक अधिकारी हाल ही में ACC ऑफिस पहुंचा था, लेकिन उसे जानकारी दी गई कि ट्रॉफी अब वहां नहीं है। इसे नकवी ने अबू धाबी में छिपा दिया है।
मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी पर रखी शर्त
ACC प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी लौटाने के लिए शर्त रखी थी कि टीम इंडिया उनके सामने आकर ACC ऑफिस से ही ट्रॉफी ले। सितंबर के आखिर में हुई ACC बैठक में खबरें आई थीं कि नकवी ने फाइनल मैच के बाद हुई घटनाओं को लेकर BCCI से माफी मांगी थी, लेकिन बाद में उन्होंने इन दावों को खारिज कर दिया।
पहली मीटिंग का हिस्सा नहीं थे नकवी
30 सितंबर 2025 को दुबई में हुई ACC की बैठक में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बोर्ड शामिल थे। लेकिन मोहसिन उस मीटिंग का हिस्सा नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी के कारण ट्रॉफी वाला विवाद सुलझ ही नहीं पाया। अब BCCI इस मुद्दे को अगले महीने ICC की बैठक में उठाने की तैयारी कर रहा है। ACC के कुछ सदस्यों का मानना है कि इस बार भी वे खुद की जगह किसी और को मीटिंग में भेजेंगे। यह बैठक 4 से 7 नवंबर के बीच हो सकती है।

