पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहते थी टीम इंडिया: सुरेश रैना बोले- BCCI के प्रेशर में थी सूर्या की टीम, आप प्लेयर्स से पर्सनली पूछिए- जवाब मिल जाएगा
Published:
3 min read

सुरेश रैना ने कहा BCCI के प्रेशर की वजह से टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेली। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व मिडिल ऑर्डर बैटर सुरेश रैना ने भारत और पाकिस्तान के रविवार को खेले गए मैच के बारे हैरतअंगेज दावा किया।
रैना के मुताबिक- सच्चाई ये है कि सिर्फ BCCI के प्रेशर की वजह से टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेली। अगर आप हर प्लेयर से पर्सनली पूछेंगे तो यही जवाब मिलेगा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहते थे।
रैना की पूरी बात सुनिए
‘स्पोर्ट्स तक’ से बातचीत में रैना ने कहा- मैं एक बात पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं। अगर आप प्लेयर्स से पर्सनली ये पूछेंगे कि क्या वो पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहते हैं, तो उनका जवाब यकीनक ‘नहीं’ होगा। एक तरह से वो सिर्फ BCCI के प्रेशर की वजह से मैच खेले।
रैना ने आगे कहा- मुझे भी दुख है कि हम पाकिस्तान के खिलाफ खेले। अगर सूर्यकुमार यादव और उनके प्लेयर्स से आप उनका पर्सनल ओपिनियन जानेंगे तो यही जवाब मिलेगा कि ‘हम नहीं खेलना चाहते। कोई नहीं खेलना चाहता’।
रैना ने तो यहां तक कहा कि टीम इंडिया के प्लेयर्स तो एशिया कप में ही हिस्सा नहीं लेना चाहते थे, लेकिन बोर्ड ने हामी भर दी और फिर सरकार ने भी मंजूरी दे दी।
और एक नया ड्रामा
एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मैच में रविवार रात भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस और इसके बाद मैच खत्म होने पर भारतीय खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स ने पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाए। इतना ही नहीं, मैच के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स जब ड्रेसिंग रूम लौटे तो उन्होंने इसके गेट बंद कर दिए, इसका मकसद था कि पाकिस्तान के प्लेयर्स से उन्हें हैंडशेक न करना पड़े।
अब पाकिस्तान की टीम की तरफ से इस बारे में ऑफिशियल कम्प्लेन दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि भारतीय टीम का यह कदम स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट यानी खेल भावना के खिलाफ है।

मैच रेफरी का रोल
पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद अकरम चीमा मैच के बाद प्लेयर्स को लेकर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के पास पहुंचे। उन्होंने लिखित शिकायत दी। कहा- टीम इंडिया ने हमारे प्लेयर्स से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। यह खेल भावना के खिलाफ है।
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट में पाकिस्तान की तरफ से दर्ज शिकायत की पुष्टि की गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस बारे में एक स्टेटमेंट भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि मैच रेफरी ने टॉस के पहले ही पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को बता दिया था कि वो सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाने की कोशिश नहीं करेंगे।

