एशिया कप- सुपर 4: बांग्लादेश Vs पाकिस्तान आज, जीतने वाली टीम फाइनल में इंडिया से भिड़ेगी; यहां कम्पलीट मैच प्रिव्यू
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 में सुपर 4 का अहम मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 8:00 बजे शुरू होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 के सुपर 4 में आज (25 सितंबर) पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच रात 8:00 बजे शुरू होगा। यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जहां टीम इंडिया से मुकाबला होगा। यह फाइनल 28 सितंबर को दुबई में होगा।
एशिया कप 1984 में शुरू हुआ था। इसके 16 एडिशन हो चुके हैं। यह 17वां एडिशन है। पाकिस्तान ने दो बार (2000 और 2012) में यह टूर्नामेंट जीता है। हालांकि बांग्लादेश आज तक यह ट्रॉफी नहीं जीत पाया।
पाकिस्तान एक मैच जीता
सुपर 4 में पाकिस्तान टीम पहला मैच जीत चुकी है। मंगलवार (23 सितंबर) को उसने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया था। इस जीत के साथ पाकिस्तान टीम की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। अगर पाकिस्तान टीम बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो फाइनल में एंट्री करेगी।

बांग्लादेश ने अब तक 2 में से एक मैच जीता
बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ सुपर 4 की शुरुआत की थी। इसके बाद बुधवार को उसे टीम इंडिया के हाथों शिकस्त मिली। हालांकि आज यदि पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिलती है तो बांग्लादेश फाइनल खेलेगी।
पाकिस्तान और बांग्लादेश T20I हेड टू हेड
कुल मैच: 25
पाकिस्तान ने जीते: 20
बांग्लादेश ने जीते : 5
पिच रिपोर्ट
यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर T20 मुकाबलों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिला है। इसे बैटिंग पैराडाइज या बैटिंग फ्रेंडली विकेट माना जाता है। हालांकि, स्पिन यूनिट को भी मदद मिल सकती है।
मौसम कैसा रहेगा, जानें हाल
दुबई में मैच के दिन तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। ह्यूमिडिटी 53% रहने की संभावना है। यानी मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन उमस और गर्मी रहेगी। बारिश के चांसेज नहीं हैं।

लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2025 का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैन्स इसे Sony LIV app और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच के तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
पाकिस्तान की पॉसिबल प्लेइंग 11
साईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।
बांग्लादेश की पॉसिबल प्लेइंग 11
तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदोय, जाकिर अली अनिक, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब और शोरिफुल इस्लाम।

बांग्लादेश फुल स्क्वॉड
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मोहम्मद सैफुद्दीन।
एशिया कप में पाकिस्तानी टीम:
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन आफरीदी और सुफियान मुकीम।

