एशिया कप 2025-3799: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास इंजर्ड, टीम इंडिया के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस; फिजियो बोले- मैच से पहले तय करेंगे
Published:
4 min read

एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच से पहले बांग्लादेश के लिए एक परेशान करने वाला अपडेट है। टीम के कप्तान और स्टार बैटर लिटन दास इंजर्ड हो गए हैं। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच से पहले बांग्लादेश के लिए एक परेशान करने वाला अपडेट है। टीम के कप्तान और स्टार बैटर लिटन दास इंजर्ड हो गए हैं। मंगलवार को उन्होंने नेट सेशन से विदड्रॉ कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स में टीम के फिजियो के हवाले से कहा गया है कि बुधवार को मैच से पहले लिटन का फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद ही लिटन के खेलने पर फैसला लिया जाएगा।
पीठ और थाई मसल्स में दिक्कत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिटन को बाईं तरफ मुड़ने में काफी दर्द हो रहा है। इसके अलावा उनकी पीठ में सूजन है। बुधवार सुबह नेट्स के दौरान लिटन काफी परेशान दिखे। इसके बाद फिजियो वाजिद उल इस्लाम ने उनका चेकअप किया। कुछ देर बाद ही लिटन नेट्स छोड़कर चले गए। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि वो फिट नहीं हैं और बहुत मुमकिन है कि वो भारत के खिलाफ बेहद अहम मैच में न खेलें।
पुरानी चोट ही उभरी
सोमवार को भी लिटन कुछ परेशानी महसूस कर रहे थे। इसके बाद मंगलवार को जब वो नेट्स पर पहुंचे तो ज्यादा दर्द में नजर आए। टीम का ट्रेनिंग सेशन दुबई के ICC ग्राउंड एंड एकेडमी पर चल रहा था। बांग्लादेश ने ग्रुप 4 में अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ जीता था। अब बुधवार 24 सितंबर को उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ उतरना है। टीम अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है और माना जा रहा है कि वो फाइनल तक पहुंच सकती है। हालांकि, अगर लिटन फिट नहीं होते हैं तो टीम को दिक्कत होगी, क्योंकि इस वक्त वो अच्छे फॉर्म में हैं।

टीम में वाइस कैप्टन नहीं
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने अपने बयान में कहा- हम लिटन की फिटनेस पर नजर रख रहे हैं। मैच में उनके खेलने का फैसला उसी वक्त किया जाएगा। फिलहाल, उनका मेडिकल असेसमेंट चल रहा है। मैच के पहले फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। अगर लिटन भारत के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तानी कौन करेगा। इसकी वजह यह है कि बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट के लिए किसी को वाइस कैप्टन अपॉइन्ट नहीं किया है। हालांकि, टीम में कई सीनियर प्लेयर्स हैं। एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच से पहले बांग्लादेश के लिए एक परेशान करने वाला अपडेट है। टीम के कप्तान और स्टार बैटर लिटन दास इंजर्ड हो गए हैं। मंगलवार को उन्होंने नेट सेशन से विदड्रॉ कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में टीम के फिजियो के हवाले से कहा गया है कि बुधवार को मैच से पहले लिटन का फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद ही लिटन के खेलने पर फैसला लिया जाएगा।
पीठ और थाई मसल्स में दिक्कत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिटन को बाईं तरफ मुड़ने में काफी दर्द हो रहा है। इसके अलावा उनकी पीठ में सूजन है। बुधवार सुबह नेट्स के दौरान लिटन काफी परेशान दिखे। इसके बाद फिजियो वाजिद उल इस्लाम ने उनका चेकअप किया। कुछ देर बाद ही लिटन नेट्स छोड़कर चले गए। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि वो फिट नहीं हैं और बहुत मुमकिन है कि वो भारत के खिलाफ बेहद अहम मैच में न खेलें।
पुरानी चोट ही उभरी

सोमवार को भी लिटन कुछ परेशानी महसूस कर रहे थे। इसके बाद मंगलवार को जब वो नेट्स पर पहुंचे तो ज्यादा दर्द में नजर आए। टीम का ट्रेनिंग सेशन दुबई के ICC ग्राउंड एंड एकेडमी पर चल रहा था। बांग्लादेश ने ग्रुप 4 में अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ जीता था। अब बुधवार 24 सितंबर को उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ उतरना है। टीम अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है और माना जा रहा है कि वो फाइनल तक पहुंच सकती है। हालांकि, अगर लिटन फिट नहीं होते हैं तो टीम को दिक्कत होगी, क्योंकि इस वक्त वो अच्छे फॉर्म में हैं।
टीम में वाइस कैप्टन नहींबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने अपने बयान में कहा- हम लिटन की फिटनेस पर नजर रख रहे हैं। मैच में उनके खेलने का फैसला उसी वक्त किया जाएगा। फिलहाल, उनका मेडिकल असेसमेंट चल रहा है। मैच के पहले फिटनेस टेस्ट किया जाएगा।अगर लिटन भारत के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तानी कौन करेगा। इसकी वजह यह है कि बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट के लिए किसी को वाइस कैप्टन अपॉइन्ट नहीं किया है। हालांकि, टीम में कई सीनियर प्लेयर्स हैं।

