एशिया कप 2025-3366: UAE VS ओमान आज; पहली जीत की तलाश में उतरेंगी दोनों टीम
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 का सातवां मुकाबला यूनाइटेड अरब एमीरेट्स (UAE) और ओमान के बीच रविवार को अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। UAE और ओमान ने अपने-अपने शुरुआती मुकाबले हार चुकी हैं। अब ग्रुप A के इस मैच में दोनों टीम पहली जीत हासिल करना चाहेंगी।
एशिया कप के तमाम मुकाबले रात 8 बजे शुरू होना है। हालांकि यह मैच शाम 5:30 बजे शुरू होगा।
भारत से करारी हार मिली थी
UAE को अपने पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट हो गई थी और भारत ने 4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान मोहम्मद वसीम और ओपनर अलीशान शराफू ने धीमी शुरुआत दी, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।
ओमान भी पहला मैच हारी
ओमान की टीम अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से 93 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160/7 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम सिर्फ 67 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
पिच रिपोर्ट
शेख जायद स्टेडियम की पिच पर अब तक हुए तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर करीब 157 रन रहा है। तीन में से दो मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में जो कप्तान टॉस जीतेगा, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा।पॉवरप्ले के ओवर दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होंगे, क्योंकि शुरुआत में विकेट लेकर या रन बनाकर दबाव बनाना जरूरी होगा।
वेदर रिपोर्ट
अबूधाबी में 15 सितंबर को टेम्परेचर प्रिडक्शन 37 डिग्री सेल्सियस के करीब है। ह्यूमिडिटी 50% के करीब रहेगी। आसमान साफ रहेगा और बारिश का कोई चांस नहीं है। यानी मैच बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा।
ओमान और UAE हेड टू हेड
मैच: 8
ओमान ने जीते : 4
UAE ने जीते : 4
एशिया कप 2025 ग्रुप्स
Group A: भारत, पाकिस्तान, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE) और ओमान।
Group B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग चाइना।
एशिया कप 2025 वेन्यूज
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
शेख जाएद स्टेडियम, अबुधाबी
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2025 का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैन्स इसे Sony LIV app और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
UAE की पॉसिबल प्लेइंग 11
मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, मोहम्मद जोहैब, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, जुनैद सिद्दिकी, सिमरनजीत सिंह और मोहम्मद रोहिद।
UAE की टीम: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, मोहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान।
ओमान की पॉसिबल प्लेइंग-11
जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आमिर कलीम, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), फैसल शाह, हसनैन अली शाह, मोहम्मद नदीम, जिकरिया इस्लाम, सुफियान महमूद, शकील अहमद और समय श्रीवास्तव।
एशिया कप में ओमान का स्क्वॉड
जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिकरिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद और समय श्रीवास्तव।

