भारत का रवैया सही नहीं: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली बोले- सेरेमनी अटैंड न करने से हमारी इमेज खराब हुई
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 फाइनल 28 सितंबर को खेला गया था। इसमें भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। (फोटो क्रेडिट:सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी रिसीव नहीं की थी। मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) भी नहीं लिए थे। इस पर बयानबाजी और विवाद जारी हैं।
अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने कहा है कि भारत को ट्रॉफी नहीं देना चाहिए।
पाकिस्तान करता तो भी गलत
बासित ने एक शो में कहा- मैं नकवी से कहना चाहता हूं कि अगर टीम इंडिया अपना रवैया नहीं सुधारती तो उन्हें ट्रॉफी सौंपनी ही नहीं चाहिए। अगर पाकिस्तान ICC के चेयरमैन जय शाह से ट्रॉफी लेने से मना करता तब भी मैं यही कहता कि ये हमारी टीम की गलती है। क्रिकेट जेंटलमैन गेम है। इसमें राजनीति लाना गलत है।
टीम इंडिया तो नंबर वन
बासित ने कहा- भारत अगली बार भी ऐसा ही व्यवहार करता है तो नकवी को उसे ट्रॉफी देनी ही नहीं चाहिए। इंडिया नंबर 1 टीम है। ऐसा व्यवहार रखना सही नहीं है। वहां जो कुछ हुआ उससे पाकिस्तान की इमेज खराब हुई।
पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
फाइनल 28 सितंबर को खेला गया था। इसमें भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। मैच खत्म होने के बाद ट्रॉफी को लेकर विवाद हुआ। भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि टीम इंडिया इसे मोहसिन नकवी से रिसीव नहीं करना चाहती थी। ट्रॉफी सेरेमनी एक घंटे रुकी रही। आखिर में नकवी ट्रॉफी लेकर स्टेडियम से निकल गए।

सूर्यकुमार को आना होगा
ACC की एक मीटिंग मेंं भारत के BCCI अधिकारी अशीष शेलार और राजीव शुक्ला ने नकवी से ट्रॉफी वापस करने या ACC हेडक्वार्टर में जमा करने को कहा। नकवी एक बात पर अड़ गए। उन्होंने कहा- मैं ACC का चेयरमैन हूं। अगर भारत को ट्रॉफी चाहिए तो उनके कप्तान सूर्यकुमार यादव को दुबई में ACC के ऑफिस आना होगा और मेरे हाथ से ट्रॉफी लेनी होगी। इस पर शुक्ला के साथ मौजूद BCCI मेंबर आशीष शेलार ने कहा- भारत को ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता। आप हमें एक्शन के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके बाद आशीष कुछ देर के लिए मीटिंग से उठकर चले गए। इस दौरान मीटिंग में सन्नाटा छाया रहा।
दोनों टीम ने हाथ नहीं मिलाए
एशिया कप के दौरान भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था। यह दोनों देशों के बीच हालिया तनाव के कारण हुआ। ये तनावा पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर किया। अब देखना यह होगा कि ACC और दोनों देशों के बोर्ड इस मामले को कैसे सुलझाते हैं।

