एशिया कप मैच की टिकट बुक ऐसे करें: इंडिया-पाकिस्तान मैच के टिकट की कीमत 1.65 लाख रुपये तक; 14 सितंबर को होगा मुकाबला
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को होगा। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा संभाल रहे। (सोशल मीडिया)
एशिया कप 2025 के मैचों की टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक UAE में खेला जाएगा। इसमें मैच की शुरुआती कीमत 40 दिरहम यानी करीब 960 भारतीय रुपये है। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा।
दुबई में होने वाले इस मैच में एक टिकट की अधिकतम कीमत 1,870.31 डॉलर (करीब 1.65 लाख रुपये) रखी गई है। जबकि इस मैच की सबसे कम कीमत 396.72 USD (करीब 35 हजार रुपये) है।
भारतीय टीम पहला मैच 10 सितंबर को खेलेगी
एशिया कप में टीम इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश समेत कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मुकाबला 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच होगा। टीम इंडिया 10 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी, जो UAE के खिलाफ होगा।
फैन्स एशिया कप मैचों के टिकट Platinumlist.net वेबसाइट से खरीद सकते हैं। यह ऑफिशियल टिकट पार्टनरस कंपनी है। एशिया कप के सभी मुकाबले दुबई और अबु धाबी में होंगे।

2 तरह से हो रही है टिकट्स की बिक्री
टिकट्स बिक्री के लिए मैचों को दो ग्रुप में बांटा गया है। एक ग्रुप वो है, जिसमें शामिल मुकाबलों के लिए सिंगल मैच टिकट भी खरीद सकते हैं। इस ग्रुप में अबु धाबी और दुबई में होने वाले 9, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 19, 23 और 25 सितंबर के मैच हैं।
दूसरा ग्रुप वो है, जिसमें 7 मुकाबल रखे गए हैं। इसमें सिंगल मैच टिकट की सुविधा नहीं है। फैन्स को इन सात मैचों के टिकट्स पैकेज के रूप मिलेंगे। इसमें भारत-पाकिस्तान मैच भी शामिल है। यह सातों मैच दुबई में 10, 14, 20, 21, 24, 26 और 28 सितंबर को होंगे।
टिकट बुकिंग की प्रोसेस…
- सबसे पहले Platinumlist.net वेबसाइट पर विजिट करें
- होमपेज पर सर्च का ऑप्शन होगा, जहां Asia Cup लिखें
- एक विंडो ओपन होगी, जिसमें अबु धाबी, दुबई और क्वालिफायर मैच दिखेंगे
- जिस मैच का टिकट चाहिए, उसके वेन्यू को सिलेक्ट करें
- साइड में 'सेलेक्ट टिकट’ का ऑप्शन होगा, जिसे क्लिक करें
- यहां मैच वाली तारीख सिलेक्ट करें और अप्लाई कर दें
- इसके बाद जितने टिकट चाहिए उसे लिखकर बुक कर लें
- टिकट बुकिंग के लिए आपको अपनी Gmail ID से लॉगिन करना होगा।
21 सितंबर को भी हो सकता है इंडिया- पाकिस्तान मैच
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को होगा। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। जबकि पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में सौंपी गई है। इंडिया-पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला सुपर-4 राउंड में 21 सितंबर को भी हो सकता है।


