10 साल पहले वाले सूर्या का रिएक्शन अलग होता: एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर शशांक सिंह का रिएक्शन, कहा- अब वो बहुत शांत रहता है
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 खत्म हुए 18 दिन हो गए हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट को विवादों के लिए ज्यादा याद किया जा रहा है। इंडिया ने रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप जीता, लेकिन असली सुर्खियां भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और विवादों ने बटोरीं। कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिली। इस बीच, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का शांत स्वभाव सबको हैरान कर गया। इस बारे में मुंबई टीम के सूर्या के पुराने साथी शशांक सिंह ने कहा- अगर ये बात 10 साल पहले की होती तो सूर्या का रिएक्शन अलग होता।
10 साल पहले का सूर्या अलग था
शशांक ने एक इंटरव्यू में कहा- 10 साल पहले का सूर्या होता तो पता नहीं क्या हो जाता। पहले उसे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता था, लेकिन अब वो बहुत शांत हो गया है। आज का सूर्या बहुत बदल चुका है।
कुछ बातें ज्यादा मायने रखती हैं
शशांक ने आगे कहा- मैंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी, जहां एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सूर्या से स्पिरिट ऑफ द गेम' पर सवाल पूछा। सूर्या ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि कुछ बातें खेल भावना से ऊपर होती हैं। वो पहलगाम हमले की तरफ इशारा कर रहे थे, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो गए।
सूर्या ने विवाद नहीं बढ़ाया
टूर्नामेंट के फाइनल के बाद भी विवाद हुआ जब एशियन क्रिकेट काउंसिल ACC और पाकिस्तान बोर्ड PCB के चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए और भारतीय टीम को वो ट्रॉफी नहीं दी गई। इसके बावजूद सूर्या ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। इस बारें में शशांक ने कहा- मैंने कभी ऐसा नहीं देखा कि किसी चैंपियन टीम को ट्रॉफी न मिले। टीम इंडिया ने मेहनत से टूर्नामेंट जीता, बैक टू बैक मैच खेले और फाइनल में जीत हासिल की।

18 दिन बीत गए
एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को इंडिया और पाकिस्तान के बीच ही हुआ था। रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद पाकिस्तान का असली ड्रामा शुरू हुआ। भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। यह ट्रॉफी अब दुबई में एशियन क्रिकेट काउंसिल के ऑफिस में रखी है।

