एशिया कप 2025-2323: गंभीर की कोचिंग में सूर्या कप्तानी करेंगे, टीम में सिलेक्शन पर रिंकू बोले- गौतम हर प्लेयर को सपोर्ट करते हैं
Published:
3 min read

एशिया कप में सिलेक्शन के बाद यूपी लीग में रिंकू सिंह ने 45 बॉल पर शतक लगाया (फोटो- X से- कोच गौतम गंभीर के साथ रिंकू सिंह)
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। टीम इंडिया टीम का ऐलान भी हो चुका है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में इस टी20 खिताब को जीतना चाहेगी। रिंकू सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। सिलेक्शन के बाद रिंकू ने गौतम को लेकर बड़ा बयान दिया। रिंकू सिंह IPL 2024 में गंभीर की मेंटरशिप में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
'हर खिलाड़ी को सपोर्ट करते हैं गंभीर'
रिंकू ने कहा- वे (गंभीर) हर एक प्लेयर को सपोर्ट करते हैं। मैं (कोलकाता नाइट राइडर्स) KKR में था तो उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया। वे सारे खिलाड़ियों को आजादी देते हैं, कहते हैं कि जाओ, खेलो और जो करना है करो। आपको पता ही है कि वो अग्रेसन में रहते हैं और उनके अंदर एक बहुत अच्छी चीज ये है कि उनको जीत बहुत पसंद है। वो हमेशा मैच के दौरान बैठे रहते हैं और प्रार्थना भी करते रहते हैं, काफी सपोर्ट भी करते हैं।
'सीनियर खिलाड़ियों संग मजाक-मस्ती'
रिंकू ने गौतम के गंभीर रहने वाले अंदाज पर कहा, ऐसा नहीं है कि वे हमेशा सीरियस रहते हैं। ड्रेसिंग रूम में उनको गाने सुनना बहुत पसंद है। हमारे रूम में रमनदीप डीजे होते थे, वो गाना बजाते थे और मस्त एक वाइब बनाकर रहना उनको पसंद है। सीनियर प्लेयर से मस्ती-मजाक भी उनका चलता रहता था।
रिंकू ने 45 बॉल पर शतक पूरा किया
एशिया कप के लिए रिंकू का सिलेक्शन हो गया है। वहीं UP टी20 लीग में उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाई। मैच में गोरखपुर टीम ने 168 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में मेरठ टीम ने 38 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से टीम का जीतना मुश्किल लग रहा था, लेकिन रिंकू सिंह ने पूरी बाज़ी ही पलट दी। उन्होंने साहब युवराज (22) के साथ पांचवें विकेट के लिए 65 गेंदों पर 130 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। इसी दौरान रिंकू ने 45 बॉल पर शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 48 गेंद पर नाबाद 108 रन बनाए। इस दौरान रिंकू ने 8 छक्के और 7 चौके लगाए। इस पारी के बदौलत मेरठ टीम ने 7 बॉल बाकी रहते ही मैच जीत लिया।
एशिया कप पर गंभीर की निगाहें
गौतम की बात करें तो साल 2024 में अपनी मेंटोरशिप में KKR को IPL खिताब जिताने के बाद वे टीम इंडिया के हेड कोच बने। इसके बाद टीम ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। अब उनकी निगाहें इंडिया को 2025 एशिया कप जिताने पर होंगी।
एशिया कप में भारत का शेड्यूल


