इंडिया Vs पाकिस्तान: दूसरा मैच, दूसरी जीत: दूसरी बार भी NO हैंडशेक; 7 बॉल पहले 172 रन चेज किए
Published: Updated:
2 min read

मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा ने 39 बॉल पर 74 रनों की पारी खेली। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने लगातार दूसरे मैच में पाकिस्तान को हरा दिया है। सुपर-4 राउंड का यह मैच दुबई में रविवार (21 सितंबर) को हुआ, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 172 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।
प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 24 बॉल पर फिफ्टी लगाई। मैच में टॉस के दौरान और जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स, स्टाफ या किसी भी सदस्य से हैंडशेक नहीं किया। इससे पहले ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 15.5 ओवर में 7 विकेट से हराया था। तब भी मैच में कभी भी कोई हैंडशेक नहीं किया था।
भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: 174/4 (18.5)
| बैटर | विकेट | रन | स्कोर |
| शुभमन गिल | क्लीन बोल्ड, बॉल- फहीम अशरफ | 47 (28) | 105/1 |
| सूर्यकुमार यादव | कैच- अबरार अहमद, बॉल- हारिस रऊफ | 0 (3) | 106/2 |
| अभिषेक शर्मा | कैच- हारिस रऊफ, बॉल- अबरार अहमद | 74 (39) | 123/3 |
| संजू सैमसन | क्लीन बोल्ड, बॉल- हारिस रऊफ | 13 (17) | 148/4 |
पाकिस्तान टीम का स्कोरकार्ड: 171/5 (20)
| बैटर | विकेट | रन | स्कोर |
| फखर जमां | कैच- संजू सैमसन, बॉल- हार्दिक पंड्या | 15 (9) | 21/1 |
| सईम अयूब | कैच- अभिषेक शर्मा, बॉल- शिवम दुबे | 21 (17) | 93/2 |
| हुसैन तलत | कैच- वरुण चक्रवर्ती, बॉल- कुलदीप यादव | 10 (11) | 110/3 |
| साहिबजादा फरहान | कैच- सूर्यकुमार यादव, बॉल- शिवम दुबे | 58 (45) | 115/4 |
| मोहम्मद नवाज | रनआउट (सूर्यकुमार यादव) | 21 (19) | 149/5 |
टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच जीता
172 रन के टारगेट के जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 174 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा ने 39 बॉल पर 74 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने 28 बॉल पर 47 रन बनाए। तिलक वर्मा 19 बॉल पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे।
पाकिस्तान का कोई भी गेंदबाज हावी नहीं हो सका। फिर भी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। अबरार अहमद और फहीम अशरफ को 1-1 सफलता मिली।
फिफ्टी लगाकर अभिषेक भी आउट
125 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। अभिषेक शर्मा 39 बॉल पर 74 रन बनाकर आउट हुए। अबरार अहमद की बॉल पर अभिषेक का कैच हारिस रऊफ ने लिया। अब इंडिया को जीत के लिए 41 बॉल पर 44 रन चाहिए।
इंडिया ने लगातार 2 ओवर में 2 विकेट गंवाए
तेज शुरुआत के बाद टीम इंडिया ने लगातार 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। 10वें ओवर में फहीम अशरफ ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। गिल ने 28 बॉल पर 47 रन बनाए। फिर अगले ओवर में हारिस रऊफ ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को कैच आउट कराया। सूर्या खाता नहीं खोल सके। अब इंडिया को जीत के लिए 51 बॉल पर 59 रन चाहिए।
भारत-पाकिस्तान के बीच T20I में फास्टेस्ट फिफ्टी
23 बॉल - मोहम्मद हफीज, अहमदाबाद 2012
24 बॉल - अभिषेक शर्मा, दुबई 2025*
29 बॉल - युवराज सिंह, अहमदाबाद 2012
32 बॉल - इफ्तिखार अहमद, मेलबर्न 2022
33 बॉल - मिस्बाह-उल-हक, डरबन 2007
अभिषेक ने 24 बॉल पर फिफ्टी लगाई
टीम इंडिया की तेज शुरुआत हुई। 8 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 96 रन बना दिए हैं। अभिषेक शर्मा ने 24 बॉल पर फिफ्टी लगाई। शुभमन गिल भी फिफ्टी के करीब पहुंचे। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 72 बॉल पर 76 रन चाहिए और 10 विकेट बाकी हैं।
अभिषेक ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की
भारतीय टीम की तेज शुरुआत हुई। ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला। शाहीन अफरीदी की पहली बॉल पर अभिषेक ने छक्का लगाया। वे दो मैचों में पारी की पहली बॉल पर छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। पहले ओवर में टीम इंडिया ने बगैर विकेट गंवाए 9 रन बनाए।
टीम इंडिया ने इस तरह पारी में 4 कैच छोड़े
-
पहला कैच: पहले ओवर की तीसरी बॉल पर साहिबजादा फरहान का कैच छूटा। अभिषेक शर्मा ने थर्डमैन बाउंड्री पर यह कैच छोड़ा। यदि कैच ले लिया जाता तो फरहान डक पर आउट होते। यह पहला ओवर हार्दिक पंड्या ने किया।
-
दूसरा कैच: पांचवें ओवर की चौथी बॉल पर सईम अयूब का कैच कुलदीप यादव ने छोड़ा। शॉर्ट फाइन लेग की ओर यह कैच आया था। इस दौरान अयूब 4 रन पर खेल रहे थे और पाकिस्तान का स्कोर 38 रन था।
-
तीसरा कैच: 8वें ओवर की तीसरी बॉल पर फरहान को दूसरा जीवनदान मिला। इस बार वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री पर कैच छोड़ा। यह थोड़ा मुश्किल था, लेकिन कैच लेने लायक ही था।
-
चौथा कैच: 19वें ओवर की 5वीं बॉल पर शुभमन गिल ने डीम मिडविकेट पर फहीम का कैच छोड़ा।
पाकिस्तान की पारी में बने कुछ रिकॉर्ड
- इंडिया-पाकिस्तान के बीच पिछली 8 टी20 पारी में हार्दिक पंड्या सबसे ज्यादा 15 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। पंड्या ने हर एक पारी में विकेट लिया है।
- इंडिया के खिलाफ पिछले 15 टी20 मैच में पाकिस्तानी टीम का पावरप्ले में 1 विकेट पर यह 55 रन का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2012 के मैच में बगैर विकेट गंवाए 54 रन बनाए थे।
- जसप्रीत बुमराह ने पावरप्ले में 3 ओवर किए, जिसमें बगैर विकेट लिए 34 रन लुटाए। यह पावरप्ले में उनका ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सबसे महंगा स्पेल है। इससे पहले 2016 के मेलबर्न मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 रन दिए थे।
शिवम दुबे ने इंडिया की वापसी करवाई
मैच में टीम इंडिया ने 4 कैच ड्रॉप किए। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने शानदार शुरुआत की थी। एक समय टीम का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट पर 91 रन था। लग रहा था PAK टीम 200 के करीब स्कोर बना सकती है। फिर शिवम दुबे ने 2 विकेट लेकर इंडिया की वापसी करवाई।
पाकिस्तान का स्कोर 171/5, फरहान की फिफ्टी
पाकिस्तानी टीम 5 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 45 बॉल पर 58 रन बनाए। सईम अयूब ने 21, मोहम्मद नवाज ने 21, कप्तान सलमान ने 17 और फहीम अशरफ ने 20 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए। उनके अलावा हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया।
शिवम दुबे ने दिलाई चौथी सफलता
अच्छी शुरुआत के बाद पाकिस्तान टीम की हालत पतली नजर आ रही है। टीम ने 115 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया। शिवम दुबे ने साहिबजादा फरहान को सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट कराया। फरहान 45 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट। फिलहाल, पाकिस्तान ने 15 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 119 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका
110 के स्कोर पर भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिली। इस बार कुलदीप यादव ने हुसैन तलत को पवेलियन भेजा। तलत 10 रन बना सके। उनका कैच वरुण चक्रवर्ती ने लिया। फिलहाल, पाकिस्तान ने 14 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं।
टीम इंडिया ने लिया दूसरा विकेट, अयूब आउट
93 रन पर पाकिस्तान को दूसरा बड़ा झटका लगा। इस बार शिवम दुबे ने सईम अयूब को आउट किया। उनका कैच अभिषेक शर्मा ने लिया। अयूब 17 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट। अयूब ने साहिबजादा फरहान के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 बॉल पर 72 रन की पार्टनरशिप की। फिलहाल, पाकिस्तान ने 11 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 96 रन बनाए।
अयूब-फरहान के बीच फिफ्टी की पार्टनरशिप
एक विकेट के बाद सईम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान टीम को संभाल लिया है। दोनों के बीच फिफ्टी की पार्टनरशिप हुई। फिलहाल, पाकिस्तान ने 9 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 83 रन बना दिए हैं।
टीम इंडिया ने छोड़ा तीसरा कैच
8वें ओवर की तीसरी बॉल पर फरहान को दूसरा जीवनदान मिला। इस बार वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री पर कैच छोड़ा। यह थोड़ा मुश्किल था, लेकिन कैच लेने लायक ही था।
दूसरा कैच छूटा, अयूब को कुलदीप ने दिया जीवनदान
पांचवें ओवर की चौथी बॉल पर सईम अयूब का कैच कुलदीप यादव ने छोड़ा। शॉर्ट फाइन लेग की ओर यह कैच आया था। इस दौरान अयूब 4 रन पर खेल रहे थे और पाकिस्तान का स्कोर 38 रन था। फिलहाल, पाकिस्तान ने 6 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए हैं। इस एशिया कप में टीम इंडिया के खिलाफ पावरप्ले में किसी भी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है।
पंड्या ने दिलाई टीम इंडिया को पहली सफलता
भारतीय टीम ने 21 रन पर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। तीसरे ओवर में हार्दिक पंड्या ने फखर जमां को पवेलियन भेजा। विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनका कैच लिया। फखर 9 बॉल पर 15 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल, पाकिस्तान ने 3 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 26 रन बना लिए हैं।
अभिषेक ने छोड़ा फरहान का कैच
पहले ओवर की तीसरी बॉल पर साहिबजादा फरहान का कैच छूटा। अभिषेक शर्मा ने थर्डमैन बाउंड्री पर यह कैच छोड़ा। यदि कैच ले लिया जाता तो फरहान डक पर आउट होते। यह पहला ओवर हार्दिक पंड्या ने किया, जिसमें 6 रन दिए। पाकिस्तान के लिए फरहान के साथ फखर जमां ओपनिंग करने आए।
मैच में भारत की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग-11:
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।
सूर्या ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, PAK कप्तान से नहीं मिलाया हाथ
मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। लगातार दूसरे मैच में सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले 14 सितंबर को मुकाबला हुआ था। उस मैच में भी टॉस के दौरान और मैच जीतकर पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था।
मैच में बन सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
- यदि संजू सैमसन 83 रन बनाते हैं तो वे टी20 इंटरनेशनल में एक हजार रन पूरे कर लेंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले संजू 12वें भारतीय होंगे।
- भारतीय पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट के करीब हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 4 विकेट चाहिए। यदि ऐसा होता है तो अर्शदीप सिंह के बाद पंड्या T20I में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय होंगे।
PAK टीम ने रद्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नकवी बोले- इस पर जल्दी बात करेंगे
पाकिस्तान टीम ने UAE के खिलाफ मैच से पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की थी। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। इसको लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी से सवाल किया गया। इस पर नकवी ने कहा- हम इस पर जल्दी बात करेंगे।
दुबई में इंडिया-पाकिस्तान के बीच 8वां मैच
दुबई के मैदान पर इंडिया-पाकिस्तान के बीच पहला मैच 19 सितंबर 2018 को वनडे हुआ था। इसमें भारतीय टीम 8 विकेट से जीती थी। तब टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा और पाकिस्तानी की कप्तानी विकेटकीपर सरफराज अहमद संभाल रहे थे।
तब से अब तक इंडिया और पाकिस्तान के बीच इस मैदान पर 7 इंटरनेशनल मैच हुए, जिसमें 3 वनडे और 4 टी20 मुकाबले रहे। इसमें टीम इंडिया ने तीनों वनडे और 2 टी20 मैच जीते। पाकिस्तान ने सिर्फ 2 टी20 मुकाबले जीते।
इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल/हर्षित राणा/अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान टीम बदलाव नहीं करना चाहेगी
UAE के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम ने 2 बदलाव किए थे। सुफियान मुकीम और फहीम अशरफ को बाहर किया था। उनकी जगह खुशदिल शाह और हारिस रऊफ को एंट्री मिली थी। यह मैच पाकिस्तान ने जीता था। ऐसे में इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में बदलाव होना मुश्किल है।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
शाहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।
दुबई पिच रिपोर्ट
UAE के लगभग सभी मैदानों पर पिच स्पिन के लिए काफी मददगार होती है, लेकिन अबु धाबी की तुलना में दुबई की पिच ज्यादा स्पिन फ्रेंडली है। टारगेट चेज करने वाली टीम को यहां काफी मदद मिलती है। एक समय इस पिच पर दो फुल मेम्बर टीम के बीच मुकाबलों में सेकंड बैटिंग करने वाली टीम ने लगातार 15 मैच जीते थे।
एशिया कप में भारतीय स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
एशिया कप में पाकिस्तानी टीम:
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन आफरीदी और सुफियान मुकीम।
इंडिया-पाकिस्तान के बीच मैच थोड़ी देर में
एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में आज भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए टॉस थोड़ी देर में होगा। मैच रेफरी भी जिम्बाब्वे के एंडी पायक्रॉफ्ट ही होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रेफरी को हटाने की मांग की थी, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने यह डिमांड नहीं मानी।
इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। यह मैच टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में 7 विकेट से जीत लिया था। इस एशिया कप में इंडिया-पाकिस्तान के बीच यह दूसरी टक्कर है।

