किस-किस को बाहर करोगे : शोएब अख्तर टीम इंडिया देखकर हैरान, बोले- संजू, अभिषेक थे और अब जस्सी भी आ गया
Published:
3 min read

अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए T20I डेब्यू 6 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे खिलाफ किया था। (फोटो फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 शुरु हो चुका है और टीम इंडिया पर सबकी नजरें हैं। पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर टीम इंडिया के नाम गिनाते हुए हंस पड़े। उन्होंने भारत की टीम के नाम पढ़ते हुए मजेदार अंदाज में कहा – अभिषेक आ गया? बुमराह भी है? संजू सैमसन भी है? तिलक भी… यार ये किसको बाहर बिठाएंगे? उनकी यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
किसको प्लेइंग 11 से बाहर करेंगे
शोएब ने हाल में एक टीवी चैनल पर कहा- भारत की एशिया कप टीम देख रहे हो। जैसे ही उन्होंने टीम के प्लेयर के नाम सुने तो मजाकिया अंदाज में उन्होंने एक-एक नाम लिया। कहा- अभिषेक शर्मा आ गया, बुमराह भी है, संजू सैमसन भी है, तिलक वर्मा भी आ गया। हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह भी हैं। शुभमन गिल है, सूर्यकुमार यादव है, शिवम दुबे भी है, अक्षर पटेल भी है… यार, ये किसको बाहर बिठाएंगे? यह सुनकर शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक भी हंसने लगे।
इंडिया में सारे मैच विनर
शोएब का यह मतलब यह था कि टीम इंडिया एशिया कप में काफी मजबूत है। इसके साथ वह इवेंट जीतने के दावेदार भी हैं। शोएब ने आगे कहा- आप किसी प्लेयर को बाहर नहीं कर सकते, सारे मैच विनर हैं।

शोएब बोले UAE का हारना तय
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में UAE को 9 विकेट से हराया। इस मैच से पहले शोएब ने कहा था- भारत यह मैच आसानी से जीत जाएगा। इसके बाद रावलपिंडी एक्सप्रेस ने मजाक में कहा- देखो भाई यूएई को तो हारना ही है। बस इतनी उम्मीद है कि वो ज्यादा बुरी तरह से ना हारें। अगर यूएई कम रन से हारे, तो वो उनके लिए एक तरह से जीत होगी।
मिस्बाह और मालिक की उम्मीद
शोएब के साथ टीवी शो में मिस्बाह-उल-हक, शोएब मलिक और उमर गुल भी थे। उन्होंने कहा कि UAE ने हाल ही में ट्राई सीरीज में अच्छा खेल दिखाया है, और उनके पास भी कुछ अच्छे प्लेयर हैं। शोएब अख्तर इससे सहमत नहीं हुए।
उन्होंने कहा कि इंडिया की टीम के सामने UAE के पास जीतने का कोई चांस नहीं है। पाकिस्तान का पहला मैच 12 सितंबर को ओमान के साथ है। इसके बाद 14 तारीख को इंडिया से मुकाबला होगा।
इंडिया का फुल स्क्वाॅड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

पाकिस्तानी टीम का फुल स्क्वॉड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम।

