फाइनल में टीम इंडिया से मुकाबले का ख्वाब: गन सेलिब्रेशन करने वाले पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान बोले- पता नहीं था कि लोग मेरे एक्शन का क्या मतलब निकालेंगे
Published:
2 min read

21 सितंबर को भारत के खिलाफ 0 पर जीवनदान हासिल करने के बाद फरहान ने 45 बॉल पर 58 रन की पारी खेली थी। उनकी पारी की मदद से पाकिस्तान ने 171 रन का फाइटिंग टोटल बनाया था। हाफ सेंचुरी के बाद फरहान ने बैट को बंदूक की तरह पकड़ा और फायरिंग की एक्टिंग की। उनकी इस हरकत का जबरदस्त विरोध हुआ। बहुत मुमकिन है कि ICC उनके खिलाफ बाद में कोई एक्शन भी ले। (फोटो क्रेडिट;PCB)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम दो बार टीम इंडिया से शिकस्त खा चुकी है। हालांकि, उसके प्लेयर्स फाइनल में पहुंचने का सपना देख रहे हैं। वो ये भी चाहते हैं कि फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ भारत से हो।
टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में 14 सितंबर और इसके बाद सुपर 4 में 21 सितंबर को पाकिस्तान को हराया था। पहले मैच में हैंडशेक से शुरू हुआ विवाद दूसरे मैच में ‘गन सेलिब्रेशन’ तक पहुंचा। पाकिस्तान टीम ने कभी मैच रेफरी, कभी अंपायर और कभी टीम इंडिया पर आरोप लगाए। हालांकि, इनका कोई नतीजा नहीं निकला।
फाइनल से पहले दोनों मैच जीतना जरूरी
पाकिस्तान सुपर 4 में अपना पहला मैच भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार चुकी है। अब अगर उसे फाइनल में पहुंचना है तो अपने बांग्लादेश और श्रीलंका को हराना पड़ेगा। तब कहीं जाकर वो 28 सितंबर को टीम इंडिया से फाइनल एनकाउंटर कर सकेंगे। पाकिस्तान के ‘गन सेलिब्रेशन’ करने वाले ओपनर साहिबजादा फरहान फाइनल में भारत से ही भिड़ना चाहते हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- हम जानते हैं कि फाइनल की राह आसान नहीं हैं। हमें दोनों मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों अच्छी टीम हैं। हम पूरा दम लगाएंगे ताकि फाइनल तक पहुंच सकें।

गन सेलिब्रेशन पर सफाई
21 सितंबर को भारत के खिलाफ 0 पर जीवनदान हासिल करने के बाद फरहान ने 45 बॉल पर 58 रन की पारी खेली थी। उनकी पारी की मदद से पाकिस्तान ने 171 रन का फाइटिंग टोटल बनाया था। हाफ सेंचुरी के बाद फरहान ने बैट को बंदूक की तरह पकड़ा और फायरिंग की एक्टिंग की। उनकी इस हरकत का जबरदस्त विरोध हुआ। बहुत मुमकिन है कि ICC उनके खिलाफ बाद में कोई एक्शन भी ले।
बहरहाल, जब फरहान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ये तो बस अचानक हो गया। मैंने इसके लिए पहले से कुछ सोचा भी नहीं था। बहुत कम होता है जब मैं हाफ सेंचुरी को सेलिब्रेट करूं। उस दिन ये सब अचानक हुआ। मुझे पता नहीं था कि लोग इसका क्या मतलब निकालेंगे। हम एग्रेसिव क्रिकेट खेलना चाहते हैं। मेरी दिली ख्वाहिश है कि पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंचे और वहां उसका मुकाबला एक बार फिर भारत से हो।

