गन सेलिब्रेशन कल्चर का हिस्सा: PAK ओपनर फरहान ने ICC से कहा- पठान शादियों में भी बंदूक चलाते हैं; विराट-धोनी की मिसाल दी
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। दोनों टीम इस टूर्नामेंट में दो बार (14 सितंबर को ग्रुप और 21 को सुपर 4 स्टेज) टकरा चुकी हैं। दोनों बार बाजी टीम इंडिया के हाथ रही। फाइल
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। दोनों टीम इस टूर्नामेंट में दो बार (14 सितंबर को ग्रुप और 21 को सुपर 4 स्टेज) टकरा चुकी हैं। दोनों बार बाजी टीम इंडिया के हाथ रही। दोनों ही मैचों में प्लेयर्स के बीच हैंडशेक नहीं हुआ। पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और पेसर हारिस रऊफ ने मैदान पर उकसाने वाली हरकतें कीं। पाकिस्तान के ये दोनों प्लेयर शुक्रवार को ICC के सामने सुनवाई के लिए पेश हुए। गुरुवार टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इसी पैनल के सामने पेश हुए थे।
गन सेलिब्रेशन तो हमारा कल्चर
‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक- ICC के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने फरहान से गन सेलिब्रेशन के हवाले से सवाल किए। इस पर फरहान ने कथित तौर पर कहा- मैं पश्तून कम्युनिटी से ताल्लुक रखता हूं। हमारे यहां गन कल्चर और गन सेलिब्रेशन आम बात है। विराट कोहली और एमएस धोनी भी अलग-अलग मौकों पर इस तरह का सेलिब्रेशन कर चुके हैं। पठानों में इस तरह की चीजें बिल्कुल आम बात हैं। हमारे यहां उत्सव और यहां तक कि शादियों में भी हवा में फायरिंग की जाती है। इसको सियासी नजर से नहीं देखना चाहिए। फरहान ने 21 सितंबर को भारत के खिलाफ मैच में 34 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद गन सेलिब्रेशन किया था। इसको उकसावे वाली हरकत बताया गया था। इस पर अब तक बयानबाजी हो रही है। फरहान ने पहले भी सफाई दी थी।

ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC फरहान पर 100% फाइन लगा सकती है। हारिस रऊफ के बारे में कहा गया है कि उन पर 3 मैच का बैन भी लगाया जा सकता है।

पछतावा नहीं
साहिबजादा ने मीडिया में बातचीत कर कहा था – वो सेलिब्रेशन बस अचानक हुआ था। मैं जब भी हाफ सेंचुरी लगाता हूं तो किसी भी तरह का सेलिब्रेशन नहीं करता हूं। लेकिन जब मैं उस आंकड़े पर पहुंचा तो अचानक मेरे मन में सेलिब्रेट करने का ख्याल आया और मैंने वो इशारा कर दिया। बिना यही सोचे कि लोग उसे किस तरह से समझेंगे। हमें इंडिया ही नहीं, किसी भी टीम के खिलाफ एग्रेसिव क्रिकेट खेलना चाहिए।

