एशिया कप 2025 का नया प्रोमो रिलीज: वीरेंद्र सहवाग नजर आए, फैंस नाराज
Published:
3 min read

वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए 374 इंटरनेशनल मैच खेले है। फोटो फाईल
स्पोर्ट्स डेस्क.एशिया कप 2025 का प्रमोशनल वीडियो इन दिनों चर्चा में है। 14 सितंबर को शारजाह में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बनाए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी क्रिटिसिज्म मिल रहा। इस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग नजर आते हैं। फैंस का कहना कि दोनों देश के बीच में तनाव का माहौल है। इसलिए यह प्रमोशन गलत है। 23 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय मारे गए थे। इस हमले के पीछे पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए -तैयबा का हाथ था। इसके बाद हर फ्रंट पर दोनों देश आमने-सामने आ गए और क्रिकेट के रिश्ते भी बंद हो गए।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
फैंस का कहना है कि शहीदों और देश से बढ़कर कुछ नहीं है। ऐसे में प्रमोशनल वीडियो में आना गलत है। एक्स, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर लोगों ने वीडियो के खिलाफ कमेंट्स किए। कुछ लोगों ने इसे शहीदों का अपमान बताया।
सहवाग ने फैंस को गलत मैसेज दिया
पहलगाम हमले के बाद सहवाग ने एक इंटरव्यू में कहा था- पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेलना चाहिए, जब तक यह टेरर अटैक रुक नहीं जाते। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं होना चाहिए। इसके बाद सहवाग का इस वीडियो में नजर आना लोगों को पसंद नहीं है।
एक फैन ने लिखा- वीरू मैदान के अंदर और बाहर आप मेरे फेवरेट क्रिकेटर रहे हैं। पहलगाम में हमारे हिंदू टूरिस्ट भाई मार दिए गए। आपसे इस तरह के ऐड में काम करने की उम्मीद नहीं थी।
ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान से मुकाबला होगा
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के जितने भी टूर्नामेंट होंगे उनमें और एशिया कप में टीम इंडिया खेलती रहेगी। इसमें पाकिस्तान से भी मुकाबले होंगे।
21 अगस्त को खेल मंत्री ने कहा था- हम एशिया कप में खेलने से भारतीय टीम को नहीं रोक सकते, क्योंकि यह मल्टीलेटरल (कई टीमों का टूर्नामेंट) इवेंट है। मगर पाकिस्तान को भारत में बाइलेटरल सीरीज खेलने के अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि हम ओलंपिक चार्टर के मुताबिक मल्टीलेटरल इवेंट्स की रिस्पेक्ट करते हैं।
14 सितंबर को इंडिया Vs पाकिस्तान मैच
एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से 14 सितंबर को होगा। एशिया कप की मेजबानी भारत के पास थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ राजनीतिक तनाव के चलते टूर्नामेंट को UAE में शिफ्ट कर दिया गया।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

