एशिया कप 2025 राज एक्सप्रेस पर LIVE: ओपनिंग मैच अफगानिस्तान- हॉन्ग कॉन्ग के बीच, टीम इंडिया कल करेगी आगाज
Published:
3 min read

एशिया कप 2023 में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी राशिद खान संभाल रहे हैं। हॉन्ग कॉन्ग टीम की कमान यासिम मुर्तजा के हाथों में है। यह दोनों स्पिन ऑलराउंडर हैं। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 का आगाज आज होने वाला है। ओपनिंग मुकाबला ग्रुप-बी की टीम अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। दूसरा मुकाबला 10 सितंबर को ग्रुप-ए में डिफेंडिंग चैम्पियन टीम इंडिया और मेजबान टीम UAE के बीच दुबई में होगा।
इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अब तक 5 टी20 मुकाबले हुए हैं। इसमें अफगानिस्तान ने 3 मुकाबले जीते और 2 हारे हैं। यानी हर बार दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली है।
9 साल बाद दोनों टीम के बीच होगा टी20
खास बात ये है कि अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच 9 साल बाद टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पिछला टी20 मैच 10 मार्च 2016 को नागपुर में हुआ था। यह मैच अफगानिस्तान ने जीता था। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ पिछले 2 टी20 मैच में अफगानिस्तान को जीत मिली है। ऐसे में अफगान टीम हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।
अबु धाबी में अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अब तक एक ही टी20 मैच हुआ है। यह मुकाबला 28 नवंबर 2015 के खेला गया था, जिसमें हॉन्ग कॉन्ग की टीम 4 विकेट से जीती थी। अबु धाबी में दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टी20 मुकाबला होने जा रहा है।
एशिया कप में अफगानिस्तान-हॉन्ग कॉन्ग के स्क्वॉड
अफगानिस्तानी टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी।
हॉन्ग कॉन्ग की टीम: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, निजाकत खान, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमन रथ, कल्हC मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद एजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान और एहसान खान।
भारत ने 8 बार एशिया कप जीता
1984 में एशिया कप का पहला सीजन वनडे फॉर्मेट में UAE की मेजबानी में खेला गया था। तब टूर्नामेंट में सिर्फ तीन ही टीमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका थीं। दूसरे सीजन से बांग्लादेश को भी शामिल किया गया था। पहले सीजन में भारतीय टीम चैम्पियन बनी थी। अब तक टूर्नामेंट में भारत का ही दबदबा रहा है। टीम ने सबसे ज्यादा 8 बार खिताब जीते हैं।
पिछला एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। तब टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब जीता था। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम खिताब बचाने उतरेगी।

एशिया कप में इंडिया-UAE के स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
UAE की टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान।

