इंडियन क्रिकेट हिस्ट्री में विराट जैसा कोई नहीं: पूर्व पाकिस्तानी पेसर मो. आमिर बोले- वो सबसे अच्छे इंसान और सबसे अच्छे प्लेयर
Published:
4 min read

मोहम्मद आमिर ने एक्स पर एक पोस्ट किया।और कहा कि इंडिया क्रिकेट हिस्ट्री में विराट कोहली जैसा बेहतरीन प्लेयर और इंसान कोई दूसरा नहीं है। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. 14 सितंबर को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व पेसर मोहम्मद का एक बयान सुर्खियों में है।
आमिर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें विराट कोहली को दिल खोल कर सराहा है।
विराट तुसी ग्रेट हो
आमिर ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें कहा- इसमें कोई दो राय नहीं कि इंडिय क्रिकेट हिस्ट्री में विराट कोहली जैसा बेहतरीन प्लेयर और इंसान कोई दूसरा नहीं है। रिस्पेक्ट।
आमिर ने इस पोस्ट के साथ जो फोटो शेयर किया वो 2016 का है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स की इस तस्वीर ने उस वक्त भी सुर्खियां बटोरी थीं और आज भी यह उतनी ही मौजू है। उस वक्त टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना था। दोनों टीम ग्राउंड के अलग-अलग कोनो में नेट्स कर रहीं थीं। इस दौरान शाहिद अफरीदी विराट से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच हाय हैलो हुई। शाहिद लौट गए। इसके फौरन बाद आमिर विराट के पास पहुंचे। उनसे हाथ मिलाया। दोनों के बीच हाय हैलो हुई। इसके बाद विराट ने एक बैट आमिर को गिफ्ट किया। आमिर ने इसे कुछ देर देखा और फिर विराट को थैंक्स कहा। अब ये तस्वीर फिर वायरल हो रही है।
हैंडशेक कन्ट्रोवर्सी पर एक नजर
एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मैच में रविवार 14 सितंबर भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस और इसके बाद मैच खत्म होने पर भारतीय खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स ने पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाए। इतना ही नहीं, मैच के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स जब ड्रेसिंग रूम लौटे तो उन्होंने इसके गेट बंद कर दिए, इसका मकसद था कि पाकिस्तान के प्लेयर्स से उन्हें हैंडशेक न करना पड़े। पाकिस्तान की टीम की तरफ से इस बारे में ऑफिशियल कम्प्लेन दर्ज कराई गई। इसमें कहा गया है कि भारतीय टीम का यह कदम स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट यानी खेल भावना के खिलाफ है।
जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो यह जीत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को डेडिकेट करते हैं। उन्होंने यह जीत भारतीय सेना और शहीदों को भी डेडिकेट की थी।

रमीज राजा ने आग भड़काई
मंगलवार को लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के हेडक्वार्टर के बाहर राजा ने मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान उनके साथ PCB चीफ मोहसिन नकवी और पूर्व PCB चेयरमैन नजम सेठी भी मौजूद थेराजा ने कहा- ICC ने एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप में मैच रेफरी इसलिए अपॉइंट किया, क्योंकि वो टीम इंडिया के परमानेंट फिक्सर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के 90 मैच ऑफिशिएट किए हैं। राजा ने कहा- ICC के खिलाफ ये हमारी जीत है। ये अच्छी बात है कि हमने बायकॉट का फैसला नहीं किया, क्योंकि ये इमोश्नल डिसीजन होता और इसके हमारे मुल्क में क्रिकेट तबाह हो जाती।
ACC का रुख अब सख्त
एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC ने ऑनगोइंग एशिया कप 2025 के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। इनमें मीडिया से कहा गया है कि वो किसी भी सूरत में कोई सियासी सवाल न करें।
दरअसल, इन नई गाइडलाइंस को जारी किए जाने की एक वजह है। गुरुवार 18 सितंबर को टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप यादव ने मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान कुछ जर्नलिस्ट्स ने कुलदीप से भारत-पाकिस्तान के 14 सितंबर को खेले गए मैच के दौरान हैंडशेक कन्ट्रोवर्सी पर सवाल किए थे। वहां मौजूद ACC स्टाफ ने ऑफ कैमरा जर्नलिस्ट्स को बता दिया कि अब इस टूर्नामेंट के दौरान कोई पॉलिटिकल सवाल नहीं होगा। इतना ही नही प्लेयर्स को भी कहा गया कि वो भी इस तरह के सवाल स्किप कर दें।

