एशिया कप 2025-3111: कुलदीप यादव की प्लेइंग XI में जगह मुश्किल, दुबई की पिच पहले जैसी नहीं; शिवम-जितेश को मिल सकता मौका
Published:
2 min read

कुलदीप यादव ने 2017 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025, 9 सितंबर (मंगलवार) से शुरू हो गया है। टीम इंडिया का मैच कल (10 सितंबर) को यूएई के खिलाफ होगा। चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव को एशिया कप के लिए चुनी गई टीम मे जगह तो मिली है, लेकिन उनका प्लेइंग इलेवन में खेलने की संभावना कम नजर आ रही है। टीम में कॉम्बिनेशन नहीं, बल्कि दुबई की पिच की वजह से उन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
एशिया कप के ओपनिंग मैच से पहले भारतीय टीम ने दुबई क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस की। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत चार स्पिनर के साथ खेला था, लेकिन इस बार पिच के हालात अलग हैं। पहले पिच धीमी और सूखी थी, जिससे स्पिनरों को मदद मिली थी, लेकिन अब यहां घास की वजह से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।
पिच पर काफी घास- मोर्ने मोर्कल
भारतीय टीम के गेंदबाज कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा - हमें फिर से पिच को देखना होगा। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद पिच पर काफी क्रिकेट खेला गया। हम दोबारा पिच का मुआयना करेंगे। मुझे लगता है, पिच पर काफी घास है। पहले मैच से पहले हमें यह अंदाजा लग जाएगा कि कौन सा विकल्प इस पिच पर बेहतर है।
एशिया कप टीम में शामिल होने की उम्मीद कम
टीम इंडिया के लिए कुलदीप ने आखिरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। लेफ्ट आर्म स्पिनर ने चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। एशिया कप की प्लेइंग इलेवन में उनको जगह मिलने के चांस थोड़े कम हैं।
दुबे और जितेश की एंट्री तय
एशिया कप 2025 के लिए शिवम दुबे और जितेश शर्मा की एंट्री लगभग तय है। रवींद्र जडेजा ने टी20 से रिटायरमेंट ले लिया है, उनकी जगह शिवम को टीम में जगह मिल सकती है। शिवम ने नेट्स पर बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करते नजर आए। अगर जितेश शर्मा खेलते हैं तो यह उनका एशिया कप में पहला मैच होगा। संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि वे प्रैक्टिस के दौरान नेट्स पर फीके दिखे।

