एशिया कप 2025-इंडिया Vs UAE: 9वीं बार खिताब जीतने का सफर शुरू करेगी टीम इंडिया; मैच से पहले डीटेल्ड रिपोर्ट आपके लिए
Published: Updated:
3 min read

भारत और UAE के बीच मुकाबला 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया टाइम के मुताबिक, यह मैच रात 8:00 बजे शुरू होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला भारत और UAE के बीच आज यानी 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया टाइम के मुताबिक, यह मैच रात 8:00 बजे शुरू होगा। एशिया कप 1984 में शुरू हुआ था। इसके 16 एडिशन हो चुके हैं। यह 17वां एडिशन है। 16 में से 8 बार यह ट्रॉफी भारत ने जीती है। 6 बार श्रीलंका चैम्पियन बनी। टीम इंडिया इस बार यंग टीम के साथ टूर्नामेंट में उतरी है। सूर्यकुमार यादव कप्तान और शुभमन गिल वाइस कैप्टन हैं। UAE भी कुछ नए यंगस्टर के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।
इंग्लैंड से सीरीज जीती थी
टीम इंडिया ने आखिरी T-20I सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। इसमें हमारी टीम को 4-1 से जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा भारत ने इस साल UAE में हुई चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। टीम इंडिया के कई प्लेयर दुबई की कंडीशन्स से वाकिफ हैं।
एक भी जीत हासिल नहीं
UAE की टीम ने हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ शारजाह में ट्राई सीरीज खेली थी। हालांकि उनको जीत नहीं मिली।
पिच रिपोर्ट
दुबई की पिच बैलेंस्ड मानी जाती है। आसानी से समझें तो बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिए अच्छी है। हालांकि, यहां स्पिनर्स ज्यादा कारगर साबित होते हैं। फर्स्ट इनिंग में 180-190 स्कोर ज्यादा मुश्किल साबित नहीं होता। मिनिमम स्कोर 140-150 भी फाइटिंग टोटल हो सकता है।
वेदर रिपोर्ट
वैसे तो गल्फ रीजन में हमेशा गर्मी ही रहती है, लेकिन 10 सितंबर को दुबई का टेम्परेचर ज्यादा रह सकता है। यह 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। इसी वजह से मैच का वक्त आधा घंटा आगे किया गया है। ह्यूमिडिटी 45% के करीब रहेगी। आसमान साफ रहेगा और बारिश का कोई चांस नहीं है। यानी मैच बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा।
अब हेड टू हेड भी देख लीजिए
भारत और UAE के बीच 4 मैच खेले गए हैं। इसमें 3 ODI और 1 T20I शामिल है। इसके पहले दोनों टीम का मुकाबला 2016 में हुआ था।
एशिया कप 2025 ग्रुप्स
Group A: भारत, पाकिस्तान, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE) और ओमान।
Group B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग।

एशिया कप 2025 वेन्यूज
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
शेख जाएद स्टेडियम, अबुधाबी
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2025 का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैन्स इसे Sony LIV app और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
हेड टू हेड
कुल मैच : 4
भारत जीता : 4
UAE जीता : 0
टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग XI
शुभमन गिल (वाइस कैप्टन), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
इंडिया का फुल स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
UAE का फुल स्क्वॉड
मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मोहम्मद फारूख, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, मोहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान।


