एशिया कप- सुपर 4 में आज भारत Vs श्रीलंका: फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए मैच प्रैक्टिस; सम्मान बचाने उतरेगा श्रीलंका
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 में सुपर 4 का आखिरी मैच आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 में सुपर 4 का आखिरी मैच आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।इस मैच को 'डेड रबर' कहा जा रहा है। यानी इस मैच का टूर्नामेंट के फाइनल लाइन-अप पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारत पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है, जबकि श्रीलंकाई टीम ट्रॉफी की रेस से बाहर हो चुकी है।
एशिया कप 1984 में शुरू हुआ था। इसके 16 एडिशन हो चुके हैं। यह 17वां एडिशन है। 16 में से 8 बार यह ट्रॉफी भारत ने जीती है। 6 बार श्रीलंका चैम्पियन बनी। 2023 में आखिरी बार टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था।
भारत ने सुपर 4 के दोनों मुकाबले जीते
भारत ने सुपर 4 में अच्छा परफॉर्मेंस किया है। उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर दो लगातार जीत दर्ज कीं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम फाइनल में पहुंच चुकी है।

बैटिंग और बॉलिंग दोनों बेहतर
टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टॉप ऑर्डर में अभिषेक हाईएस्ट रन गेटर हैं। बाॅलिंग यूनिट में हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह फॉर्म में हैं। यह फाइनल के लिए अच्छी खबर है।
श्रीलंका के लिए मैच सिर्फ औपचारिकता
दूसरी तरफ श्रीलंका यह मुकाबला सिर्फ औपचारिकता के लिए खेलेगी। उन्हें बांग्लादेश और पाकिस्तान से लगातार हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से उनकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं।

पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस टूर्नामेंट में बैटर्स के लिए मददगार रही है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का एवरेज स्कोर लगभग 144 रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी, इस विकेट से स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है।
वेदर अपडेट
दुबई में मैच के दिन तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। ह्यूमिडिटी 57% रहने की संभावना है। यानी मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन उमस और गर्मी रहेगी। बारिश के चांसेस नहीं हैं।
इंडिया और श्रीलंका T20I हेड टू हेड
कुल मैच : 31
इंडिया ने जीते : 21
श्रीलंका ने जीते : 9
टाई : 1

लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2025 का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैन्स इसे Sony LIV app और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच के तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
श्रीलंका की पॉसिबल प्लेइंग 11
पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो और नुवान तुषारा।
इंडिया का फुल स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
श्रीलंका फुल स्क्वॉड
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना।

