एशिया कप 2025: सुपर 4 का सुपरहिट मैच - भारत Vs पाकिस्तान आज: लास्ट 5 में से 4 हमने जीते, यहां मैच प्रिव्यू आपके लिए
Published:
4 min read

एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज दौर खत्म हो गया है। अब सुपर 4 सेग्मेंट शुरू हो चुका है। इसी के तहत आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। ग्रुप स्टेज में 14 सितंबर को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज दौर खत्म हो गया है। अब सुपर 4 सेग्मेंट शुरू हो चुका है। इसी के तहत आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। ग्रुप स्टेज में 14 सितंबर को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। इसी मैच में हैंडशेक कन्ट्रोवर्सी हुई थी। चलिए आज यानी 21 सितंबर को होने वाले इस मैच की डीटेल्स पर नजर डाल लेते हैं।भारत ने 2023 में एशिया कप जीता था। पाकिस्तान 2012 के बाद से अब तक यह ट्रॉफी नहीं उठा सका। एशिया कप 1984 में शुरू हुआ था। इसके 16 एडिशन हो चुके हैं। यह 17वां एडिशन है। 16 में से 8 बार यह ट्रॉफी भारत ने जीती। पाकिस्तान ने 2 बार ही यह इवेंट जीता है।
सुपर-4 राउंड में पहुंचने वाली चार टीमें इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश हैं। यह सभी राउंड रॉबिन के तहत आपस में मैच खेलेंगी। इसके बाद टॉप-2 टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। उन दोनों के बीच 28 सितंबर को खिताबी मुकाबला होगा।
कहां, कब और कितने बजे शुरू होगा मैच
सुपर 4 में ग्रुप A की टॉप-2 टीम भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। यह मैच आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8.00 बजे से खेला जाएगा।

पिच रिपोर्ट
दुबई की पिच बैलेंस्ड मानी जाती है। आसानी से समझें तो बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिहाज से अच्छी है। इस ट्रैक को स्पिनर्स फ्रेंडली माना जाता है। फर्स्ट इनिंग में 170-180 स्कोर बन सकता है। मिनिमम स्कोर 140-150 भी फाइटिंग टोटल साबित हो सकता है। हां, ये जरूर है कि बाद में बॉलिंग करने वाली टीम के पास अटैक अच्छा हो। पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स डॉमिनेट करते रहे हैं।

वेदर रिपोर्ट
दुबई में सितंबर में काफी गर्मी होती है। मैच के दिन दिनभर तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। ह्यूमिडिटी 50%रहने की संभावना है। यानी मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन उमस और गर्मी प्लेयर्स का फिटनेस टेस्ट लेंगे।
हेड टू हेड
कुल मैच: 14
भारत जीता: 11
पाकिस्तान जीता: 3
अगर एशिया कप की बात करें तो यह दो फॉर्मेट में खेला गया है। एशिया कप में ओवरऑल दोनों टीमें 20 बार टकराईं। भारत ने 11 और पाकिस्तान ने 6 मर्तबा जीत हासिल की। 3 मैच रद्द हो चुके हैं।
आखिरी 5 मुकाबलों में से भारत ने 4 और पाकिस्तान ने सिर्फ 1 मैच जीता है।
सुपर 4 मे ग्रुप्स
Group A: भारत, पाकिस्तान
Group B: श्रीलंका, बांग्लादेश
टीम अपडेट
ओमान के खिलाफ अक्षर पटेल को गले में चोट लगी थी। हालांकि, यह गंभीर नहीं है और माना जा रहा है कि वो खेलेंगे। बुमराह और वरुण ओमान के खिलाफ नहीं खेले थे। उनकी वापसी तय है।
पाकिस्तान टीम में किसी बदलाव की गुंजाइश नहीं है। इसका इशारा कप्तान सलमान अली आगा दे चुके हैं।

लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2025 का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैन्स इसे Sony LIV app और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की पॉसिबल प्लेइंग 11
साईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सूफियान मुकीम और अबरार अहमद।
इंडिया का फुल स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
पाकिस्तानी का फुल स्क्वॉड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम।

